फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police Traffic plan has to be given to the government

देहरादून : पुलिस शासन को देगी ट्रैफिक प्लान, हर 15वें दिन होगी समीक्षा

Fri, 06 Nov 2020 10:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
dehradun police Traffic plan has to be given to the government
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
राजधानी में ट्रैफिक के हाल से शासन भी चिंतित है। इसके लिए अब पुलिस से ट्रैफिक प्लान मांगा गया है। साथ ही हर 15वें दिन इस प्लान की समीक्षा रिपोर्ट पुलिस से मांगी गई है। इधर, दिवाली से पहले एक बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत के भी निर्देश शासन से मिले हैं।
विज्ञापन


आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार ने बताया कि बुधवार को मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में देहरादून में अतिक्रमण और यातायात के संबंध में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में डीआईजी अरुण मोहन जोशी भी साथ रहे। शासन ने देहरादून का ट्रैफिक प्लान मांगा है। उन्होंने बताया कि देहरादून में ट्रैफिक प्लान पहले से मौजूद है। इसे समय समय पर अपडेट भी किया जाता है। इस प्लान को शासन को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा शासन ने प्लान की पाक्षिक समीक्षा के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दून पुलिस काम करेगी। इसके साथ ही आने वाले समय में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी पुलिस को मिले हैं। अतिक्रमण हटाने के बाद एक नया प्लान या संशोधित प्लान भी शासन को देना होगा। इसके बाद यातायात की स्थिति की समीक्षा रिपोर्ट भी शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटेंगे पुलिस के स्ट्रक्चर भी

दीपावली से पहले बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की योजना है। आईजी ने बताया कि अतिक्रमण की जद में पुलिस के भी तीन कार्यालय और पिकेट आदि हैं। इनमें से एक तोड़ा जा चुका है। इन दोनों को भी अभियान के दौरान तोड़ा जाएगा। इसके बाद की व्यवस्था करने के निर्देश भी दून पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed