{"_id":"58ccd5804f1c1b285a32b0d4","slug":"traffic-jam-on-gangotri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, गंगोत्री हाईवे पर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, गंगोत्री हाईवे पर किया चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्यालना में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई माली की मौत का खुलासा अभी तक नहीं होने के विरोध में परिजन स्थानीय लोगों के साथ शनिवार को धरासू बैंड में गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर एक घंटे से वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण जांच न होने की बात पर अड़े हैं। मृतक के चाचा राममूर्ति सिलवाल, भाई राजेश सिलवाल व मनोज सिलवाल ने बताया कि मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
पूर्व में परिजनों की ओर से पहले 8 फरवरी और फिर 17 फरवरी तक मामले का खुलासा करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इसलिए चक्काजाम किया गया । बता दें कि दो सप्ताह पहले नगरवासी माली विनोद सिलवाल स्यालना गांव में रात को एक मेहंदी समारोह में गया था, लेकिन अगले दिन सुबह पुलिस को उसका शव स्यालना से 200 किमी दूर सड़क पर मिला था।
विज्ञापन