फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic chalan by online payment.

ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, होगा कैशलेस

Sat, 17 Dec 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Dec 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
traffic chalan by online payment.
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल - फोटो : AmarUjala

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल के कई नए प्लान पर काम शुरू हो गया है, जिसके परिणाम धीरे-धीरे सामने आने की उम्मीद है। इनमें पुलिस चालान को कैशलैस बनाने का प्लान भी शामिल है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में होने वाले चालान के भुगतान के लिए अब आपको ट्रैफिक ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। घर बैठे ही आप ऑनलाइन चालान का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस का पोर्टल बनाया जा रहा है। जल्द ही लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में चालान के भुगतान के लिए एक ही खिड़की होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। 
विज्ञापन


पुलिस उपलब्ध कराएगी कैमरे
अब मकान बंद होते हुए उस पर तीसरी आंख नजर रखेगी। पुलिस ऐसी ही कार्ययोजना लागू करने जा रही है। शर्त यह होगी कि आपको मकान बंद करने से पहले पुलिस को इसकी सूचना देनी होगी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि बंद मकानों की निगरानी करना पुलिस के लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस बाहर जाने वालों के मकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराएगी। कैमरे का कोई किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन कैमरे लगाने का खर्च मकान मालिक को वहन करना होगा। मालिक कोसों दूर रहकर मोबाइल के जरिये मकान पर नजर रख सकेगा। साथ ही कॉलोनियों में गेट लगाने की पुरानी योजना फिर से शुरू होगी।

घंटाघर पर ड्रॉप और पिकप की सुविधा
घंटाघर और पलटन बाजार में खरीदारी करने आने वाले कार चालकों को अब ड्राप और पिकप की सुविधा दी जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर घंटाघर पर ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां प्राइवेट वाहन चालक अपने पारिवारिक सदस्यों को ड्राप और पिकप कर सकेंगे। अब तक यह इलाका जीरो जोन है। कार रोकने पर चालान भुगतान पड़ता था। खासतौर से पलटन बाजार में खरीदारी करने वालों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। शनिवार से इस सुविधा के लागू होने की उम्मीद है। 


सर्वोदय के नाम से ड्रग्स के खिलाफ जंग
पुलिस अब सर्वोदय के नाम से ड्रग्स के खिलाफ जंग और ट्रैफिक के लिए जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से नए अभियान की शुरुआत करने जा रही है। एक सप्ताह की अवधि में पुलिस लाइन में बड़े आयोजन की तैयारी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस के साथ इस अभियान से सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed