फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders met Mayor and DM regarding smart city works

स्मार्ट सिटी कार्यों को लेकर व्यापारियों ने की मेयर और डीएम से मुलाकात

Tue, 26 Jul 2022 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traders met Mayor and DM regarding smart city works
बरसात में पलटन बाजार में जलभराव और दुकानों के अंदर पानी घुसने की समस्या को लेकर व्यापारियों ने मेयर और जिलाधिकारी से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्याओं को रखते हुए तत्काल समाधान की मांग की। साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों में देरी पर रोष जताते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

सोमवार को दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। दुकानों के छज्जों के लिए बजट आवंटित हुआ है, लेकिन अभी तक छज्जों का निर्माण नहीं हुआ। ऐसे में दुकानों में बरसात का पानी घुस रहा है। उन्होंने पलटन बाजार में नालियों का निर्माण सही ढंग से कराने की मांग की। इस अवसर पर पंकज मैसोन, पंकज दीदान, दिव्य सेठी, मनन आनंद, मनीष मोनी, विनय नागपाल, शेखर फुलारा, प्रवीन जैन, हेम रस्तोगी, दीपू नागपाल, अमरदीप सिंह, विनीत मिश्रा, अशोक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सुनिल उनियाल गामा से भेंट कर समस्याएं रखीं। उन्होंने बरसात के दौरान गांधी पार्क, पटेल नगर मार्केट, घंटाघर न्यू मार्केट, पलटन बाजार, धामावाला आदि के आसपास के बाजारों में स्मार्ट सिटी, लोनिवि, नगर निगम की ओर से आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने और कार्यों में देरी का संज्ञान लेने को कहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अधिकारी बरसात के दौरान अपने कार्यों को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि जगह-जगह स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़कों में गड्ढे खोदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे रोज कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि बरसात में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की कोई भी तैयारी नहीं दिख रही है। जगह-जगह दुकानों में पानी भर रहा है और नाले चोक हैं। व्यापारियों का काम ठप है। महासचिव सुनील मैसोन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बरसात से पहले ही आगाह कर दिया गया था कि बाजारों में कोई दिक्कत न हो, लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसका खामियाजा व्यापारी भुगत रहे हैं। इस दौरान मोहित भाटिया, सचिन माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, देवेंद्र ढल्ला, मीत अग्रवाल, रविंद्र सिंह, विजय कोहली, राजेश बडोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed