{"_id":"6a7204e75f027095600b4107","slug":"trader-dies-after-shops-sunshade-collapses-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1034561-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुकान का छज्जा गिरने से व्यापारी की मौत, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुकान का छज्जा गिरने से व्यापारी की मौत, बाजार बंद
Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
हरिपुर स्थित कोटी रोड तिराहे के सामने राजपूत स्वीट शॉप के प्रवेश द्वार का छज्जा गिरने से दुकान संचालक विक्रम सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जिसके चलते व्यापारियों ने शोक स्वरूप आधे दिन के लिए बाजार बंद रखा। मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
रोजाना की तरह सुबह करीब 11 बजे विक्रम सिंह अपने रेस्टोरेंट में बैठे हुए काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दुकान के प्रवेश द्वार पर बना सीमेंट के भारी स्लैब वाला छज्जा उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से विक्रम सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद उनके भाई, कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला और हरबर्टपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ माह पूर्व सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाते समय राजपूत स्वीट शॉप के बाहर सड़क से लगती दीवार तोड़ दी गई थी। इससे छज्जा कमजोर हो गया था और भारी बारिश के कारण वह भरभराकर व्यापारी के सिर पर आ गिरा। कोतवाली प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। परिजनों या स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।