{"_id":"57c878074f1c1b82042cb589","slug":"trade-union-strike-effect-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का यहां होगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का यहां होगा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के चलते कुछ प्राइवेट स्कूलों ने छुट्टी घोषित की है, लेकिन सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। हड़ताल और रोडवेज के चक्काजाम के चलते परिवहन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा रक्षा संस्थान सहित राज्य के निगमों और निकायों के कर्मचारी भी कामकाज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
संयुक्त ट्रेड यूनियनों की समन्वय समिति शुक्रवार को गांधी पार्क पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद जलूस निकाला जाएगा। जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि कुछ प्राइवेट स्कूलों ने बंद के चलते छुट्टी घोषित की है। लेकिन, सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
खुले रहेंगे
- सरकारी स्कूल
- पेट्रोल पंप
- सरकारी अस्पताल
- गैस एजेंसियां
- सिटी बस
प्रभावित रहेंगे
- रोडवेज
- बैंक
- रक्षा अनुसंधानों की इकाइयां
- औद्योगिक उपक्रम