फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trade Board gave assistance to fire affected shops

व्यापार मंडल ने आग पीड़ित दुकानों दी सहायता राशि

Tue, 10 Mar 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Trade Board gave assistance to fire affected shops
देहरादून। डिस्पेंसरी रोड की दो दुकानें रविवार को जल गई थीं। दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें क्रमश: 51 हजार और 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन

बता दें, रविवार रात डिस्पेंसरी रोड की दो दुकानों में भीषण आग लग गई थी। जिससे गुरु टेक्सटाइल के नाम से नरेश चोपड़ा की दुकान और साईं प्रिंटर्स से गगन गुलाटी की दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी। आग का कारणों का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। सोमवार को दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अशोक वर्मा, महानगर अध्यक्ष पंकज मैसोन पीड़ित दुकानदारों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से नरेश चोपड़ा को 51 हजार रुपये और गगन गुलाटी को 21 हजार रुपये सहायता के तौर पर भेंट किए। इस दौरान व्यापार मंडल ने निर्णय लिया कि भविष्य में यदि किसी व्यापारी के साथ इस प्रकार का हादसा होता है तो व्यापार मंडल व्यापारी को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस दौरान व्यापारी नेता विजय बग्गा, हरीश विरमानी, अनिल आनंद, शेखर फुल्लेरा, सुनील बंगा, अनिल आनंद, विनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed