फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tracking on dayara bugyal.

ट्रैक ऑफ द ईयर में रोमांच का सफर शुरू

Fri, 12 Jun 2015 03:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Jun 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
tracking on dayara bugyal.

ट्रैक ऑफ द ईयर के रूप में शुक्रवार (12 जून) से पर्यटन विभाग पर्यटकों को दयारा बुग्याल (उत्तरकाशी) की सैर कराएगा।

विज्ञापन


छह दिन के इस ट्रैक अभियान की शुरुआत पर्यटन मंत्री दिनेश धनै हरिद्वार से करेंगे। सात हजार रुपए के पैकेज में पर्यटन विभाग न सिर्फ दयारा बुग्याल की सैर कराएगा बल्कि ट्रैकर्स के रहने और खाने का इंतजाम भी करेगा। छात्रों को दो हजार रुपए की छूट भी दी जाएगी।

उत्तराखंड के कम पहचाने जाने वाले ट्रैक रूट को लोकप्रिय बनाने की कोशिश पर्यटन विभाग ने दयारा बुग्याल से की है। इस बुग्याल की सैर के लिए पर्यटन विभाग ने जून का पूरा महीना रिजर्व रखा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हरिद्वार से पहले दिन उत्तरकाशी में स्थित बारसू तक जाया जाएगा।
विज्ञापन


अगले दिन पर्यटक बारसू से आठ किलोमीटर का ट्रैक कर दयारा बुग्याल पहुंचेंगे। यहां पर्यटन विभाग ने कैंप लगाया है। रात को पर्यटकों को यहीं ठहराया जाएगा। अगले दिन करीब चार किलोमीटर का ट्रैक कर पर्यटकों को सियांरा बुग्याल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से पर्यटक दयारा लौटेंगे और रात को वहीं रुकेंगे। अगले दिन पर्यटकों को बकरिया टॉप ले जाया जाएगा। करीब पांच किलोमीटर का ट्रैक कर बकरिया टॉप पहुंचने के बाद पर्यटकों को रात बिताने के लिए वापस दयारा बुग्याल लाया जाएगा। अगले दिन पर्यटकों को आठ किलोमीटर का ट्र्रैक करवाते हुए वापस रैथल लाया जाएगा। अंतिम दिन रैथल से पर्यटकों को वापस हरिद्वार लाया जाएगा।

इस तरह से पर्यटक तीन रात दयारा बुग्याल में गुजारेंगे। इसके अलावा आसपास के अन्य बुग्यालों की भी सैर कर पाएंगे। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै के मुताबिक इस ट्रैक की सफलता के बाद अगले साल कुमाऊं का कोई अनजाना क्षेत्र साहसिक अभियान के तहत चुना जाएगा।


12 किलोमीटर तक फैला है दयारा
पहाड़ों के बीच फैले मखमली घास के मैदान को बुग्याल कहते हैं। उत्तरकाशी जिले में स्थित दयारा बुग्याल 3500 मीटर ऊंचाई पर है और यह 12 किलोमीटर तक फैला है। यहां की मखमली घास पर्यटकों को खासी आकर्षित करती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed