फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists will be able to see dragon in Doon Zoo

दून चिड़ियाघर में पर्यटक कर सकेंगे अजगरों के दीदार

Mon, 23 Sep 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to see dragon in Doon Zoo
देहरादून जू --फाइल फोटो
दून चिड़ियाघर में अब पर्यटक घड़ियाल समेत कई दुर्लभ वन्यजीवों, जलजीवों का दीदार करने के साथ ही अजगर भी देख सकेंगे। इसके लिए वन विभाग ने चेन्नई से चार अजगर मंगाए हैं। जिन्हें चिड़ियाघर के सांप बाड़े में रखा गया है। अभी इस बाडे़ को पर्यटकाें के लिए नहीं खोला गया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कई प्रजातियोें के सांपों को भी लाया जाएगा।
विज्ञापन

दून चिड़ियाघर में पर्यटक सांपाें का नजारा ले सकें, इसके लिए चिड़ियाघर में सांप बाड़ा बनाया गया है। जिसमें किंग कोबरा, अजगर, सेंटबुआ, धामन, रैट स्नेक जैसी प्रजातियाें के सांपों को संरक्षित किया जाना है। फिलहाल चेन्नई से चार अजगरों को लाया गया है। जल्द ही इन्हें पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि इससे पूर्व चिड़ियाघर में चार घड़ियाल लाए गए थे। चिड़ियाघर के निदेशक व वन संरक्षक पीके पात्रो का कहना है कि इसको देश के चुनिंदा चिड़ियाघर में से एक बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। चिड़ियाघर आने वाले पर्यटक वन्यजीवों के साथ ही घड़ियाल, सांपों व अन्य प्रजातियों के जीवों का दीदार कर सकें, इसके लिए चिड़ियाघर में एक एक करके सभी जीवों को लाया जा रहा है। चिड़ियाघर में तमाम वन्यजीवों को लाए जाने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

देहरादून जू --फाइल फोटो

देहरादून जू --फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed