देहरादून के गुच्चुपानी में अचानक बढ़ा पानी, फंसे पर्यटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी क्षेत्र टिहरी व मसूरी में भारी बरसात के कारण राजधानी देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र स्थित पर्यटक स्थल गुच्चुपानी में अचानक जल स्तर बढ़ गया।
जल स्तर बढ़ने से यहां अफरा-तफरी मच गयी। कई पर्यटक गुफा में फंस गये। मौके पर शोर शराबा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस की टीम ने 15 पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला।
इसमें महिला व बच्चे भी शामिल थे। रविवार को करीब दोपहर 12:15 बजे सिटी कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना मिली कि पर्यटक स्थल गुच्चुपानी में जल स्तर बढ़ने से पर्यटक फंस गये हैं।
बचाव दल ने 15 पर्यटकों को बचाया
सूचना मिलते ही कैंट थाना व फायर सर्विस की टीम राहत बचाव उपकरण के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। यहां जलस्तर काफी बढ़ गया था।
कड़ी मशक्त के बाद राहत बचाव दल ने 15 पर्यटकों को बचाया। बता दें कि इस तरह की घटना बरसात के मौसम में अक्सर यहां होती है।
पुलिस ने बताया कि पर्यटक सीजन है। गर्मी ज्यादा है। ऐसे में इन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गयी है। रविवार का दिन होने की वजह से गुच्चुपानी में काफी संख्या में भीड़ थी।
इस दौरान अचानक जल स्तर बढ़ गया। जिसके कारण यहां अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने रस्सी के सहारे इन सभी पर्यटकों को दो घंटे की कड़ी मशक्त के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
गुच्चुपानी में फंसे थे ये पर्यटक
संदीप पुत्र शिवम आर्य निवासी सुमन नगर, सागर पुत्र शेर सिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा, आकाश पुत्र जगदीश निवासी हरियाणा, समीर निवासी हरियाणा, आनंद सिंह पुत्र दिनेश सिंह, शीतल पत्नी आनंद सिंह, पूजा पत्नी दिनेश, सत्यम पुत्र आनंद सिंह, राहुल पुत्र आनंद सिंह, सोहेल निवासी उपरोक्त सभी पटेलनगर, दोया, चासी, छेवा, कामा, तेनजिन निवासी तिब्बती कॉलोनी राजपुर को बचाया गया।
राहत बचाव दल में यह रहे शामिल
कैंट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर हरीश मेहरा, सर्किट हाउस पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह नेगी, कांस्टेबल विद्यासागर उनियाल, भगत दास, रविंद्र सिंह, अमित राणा, सुभाष, कांस्टेबल रमेश कुमार, फायर सर्विस की ओर से वरिष्ठ फायरमैन भीमराज, फायरमैन हरीश नेगी, भगत सिंह, सुनील सिंह, रुपेंद्र सिंह, दिवाकर कुमार शामिल रहे।
Published By : Nirmala Suyal