फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists are not stopping due to closure of tourist places

पर्यटन स्थल बंद होने के कारण ज्यादा दिन नहीं रुक रहे सैलानी

Fri, 25 Jun 2021 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tourists are not stopping due to closure of tourist places
पर्यटन स्थल बंद होने के कारण मसूरी से लौटते सैलानी। - फोटो : MUSSOORIE
शहर में लगातार सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। इन दिनों मालरोड सैलानियों से गुलजार है, लेकिन आसपास के पर्यटन स्थल बंद होने की वजह से सैलानी ज्यादा दिन नहीं रुक रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए सैलानी रमन कपूर ने कहा कि सभी पर्यटन स्थल बंद हैं, सिर्फ मालरोड खुली है। मालरोड में दिनभर कैसे कोई घूम पाएगा। कहा कि पांच बजे के बाद बाजार बंद होने से भी परेशानी हो रही है। कहा कि घर से तीन दिन रुकने का कार्यक्रम बनाकर आए थे, लेकिन यहां की व्यवस्थाएं देखकर जल्दी लौटना पड़ रहा है। वहीं, मेरठ से आईं मीनाक्षी कहती हैं कि मसूरी में मौसम बेहद खुशनुमा है, लेकिन शहर में पर्यटन स्थल बंद होने से घूम नहीं पा रहे हैं। इसलिए ज्यादा दिन रुकने का मन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष आर एन माथुर ने बताया कि अधिकांश सैलानी एक दिन से ज्यादा नहीं रुक रहे हैं। शहर में पांच बजे के बाद बाजार बंद होने से पर्यटकों के लिए इंटरटेनमेंट का कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed