{"_id":"171b33176b5441b2ae559ce3543df7a8","slug":"tourist-sank-in-ganga-body-not-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में डूबा पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में डूबा पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 06 Apr 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश के महादेव चट्टी गंगा में नहाते समय पानी के तेज बहाव में आकर डूबे युवा पर्यटक का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। जल पुलिस ने उसकी तलाश में सुबह से शाम तक नदी की खाक छानी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के महादेव चट्टी स्थित एक बीच कैंप में ठहरे हरियाणा के चार पर्यटक बीते रविवार दोपहर बीच कैंप के पास गंगा में नहाने उतरे थे।
दोस्तों के संग नहाते वक्त बहा
सभी पानी में अठखेलियां कर रहे थी, तभी राकेश नागपाल (32) पुत्र बलवंत निवासी रेलवे कॉलोनी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा। जब तक साथी उसे बचाने का प्रयास करते वह गहरे पानी में ओझल हो गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी चला सर्च ऑपरेशन
सूचना पर पुलिस ने नदी में रेस्क्यू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को दूसरे दिन नदी में डूबे पर्यटक की तलाश में जल पुलिस और गोताखोरों ने नदी में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन पानी में लापता पर्यटक का सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर परिजन क्षेत्र में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन