फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist missing in uttarakhand.

कार समेत गायब हो गया तीर्थयात्री

Mon, 06 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Mon, 06 Oct 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
tourist missing in uttarakhand.

नैनीताल से हेमकुंड जा रहे एक तीर्थयात्री के कार समेत लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता तीर्थयात्री के दामाद ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दिल्ली के छत्तरपुर फार्म महरौली निवासी मनिंदर सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उनके ससुर गुरमीत सिंह (52 वर्ष) निवासी दिल्ली पांच दिनों से लापता हैं।
विज्ञापन


दामाद ने दी थी अपनी कार
एक अक्तूबर को उनके ससुर गुरमीत ने नैनीताल से फोन किया कि वह हेमकुंड जाना चाहते हैं और कुछ गरम कपड़े सहित नकदी लेकर उन्हें कर्णप्रयाग में मिलें। वह कर्णप्रयाग पहुंचे और बदरीनाथ हाईवे पर ससुर को गरम कपड़े सहित कुछ नकदी के साथ अपनी कार भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह ससुर की कार लेकर दिल्ली के लिए और ससुर उनकी कार लेकर हेमकुंड साहिब रवाना हो गए। तब से उनके ससुर का कहीं पता नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह कुछ दिन पहले ही अकेले दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed