फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist destination rishikesh

सुंदर वादियों और अनूठी शांति का संगम

Wed, 28 Aug 2013 02:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Aug 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
tourist destination rishikesh

देहरादून की सुंदर वादियां अपने आप में अनूठी प्राकृतिक छटा समेटे हुए हैं। और सालों से ये सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके आलावा देहरादून के आसपास भी ऐसे कई जगह हैं, जहां भरपूर मस्ती करने के साथ ही आपको मन की शांति भी मिलेगी।

विज्ञापन


भागदौड़ से दूर
ऋषिकेश से गंगा नदी पहाड़ से मैदानी इलाकों में आती है। ऋषिकेश प्रमुख रूप से धार्मिक स्थल है। यहां विदेशी लोग भारी संख्या में आते हैं और ध्यान में लीन हो जाते हैं। यहां लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर और कई सुंदर घाट हैं जहां जाकर एक अनोखी शांति मिलती है।
विज्ञापन


यहां कि शांत गंगा में आप नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। इसके साथ गंगा स्नान कर स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं।

शाम होते ही गंगा नदी जलते दीए ऐसा लगता है मानो तारे जमीन पर आ गए हों और भजनों की आवाज से वातावरण शुद्घ हो जाता है। अगर दो दिन की विकेंड प्लान कर रहे हैं तो ऋषिकेश से बेहतर और कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पहुंचे ऋषिकेश
ऋषिकेश देहरादून से 45 किमी. की दूरी पर स्थित है। जहां आप अपने व्हिकल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और रोजवेज बस से जा सकते हैं। यहां की सुंदर और शांत हरियाली देखकर आपका मन बार-बार आने को करेगा।


यहां रुकें
ऋषिकेश में रुकने के लिए डिवाइन गंगा कॉटेज, ब्लेस्ड कॉटेज, होटल राज मंदिर आदि किफायती होटल्स मौजूद हैं। जो जॉलीग्रांट से केवल तीस मीनट की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed