{"_id":"5f8c28bf8ebc3e9bad3215e5","slug":"tourist-can-see-tigers-in-dehradun-zoo-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों को जल्द देखने को मिलेंगे बाघ, 20 हेक्टेयर में तैयार होगा बाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों को जल्द देखने को मिलेंगे बाघ, 20 हेक्टेयर में तैयार होगा बाड़ा
Sun, 18 Oct 2020 05:08 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:08 PM IST
सार
- 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाड़ा तैयार कर रहा चिड़ियाघर प्रशासन
- जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व से लाए जाएंगे बाघ
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के बाद अब जल्द ही पर्यटकों को दून चिड़ियाघर में भी बाघ देखने को मिलेंगे। जिम कार्बेट या राजाजी टाइगर रिजर्व से चिड़ियाघर में बाघों को लाया जाएगा। इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाड़ा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि दून चिड़ियाघर में फिलहाल तेंदुआ, लकड़बग्घा, काकड़, हिरण और विभिन्न प्रजातियों के सांपों के अलावा मछलियों के लिए एक्वेरियम तैयार किया गया है, लेकिन दून चिड़ियाघर में बाघ नहीं हैं। ऐसे में अब पार्क प्रशासन दून चिड़ियाघर में बाघों को भी लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल चिड़ियाघर में ही 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाघ के लिए बाड़ा तैयार किया जा रहा है। जैसे ही बाड़ा तैयार कर लिया जाएगा तो जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व या राजाजी टाइगर रिजर्व से बाघों को लाया जाएगा।
विज्ञापन
कमांडो नेट, जिप लेन का आनंद नहीं उठा पा रहे पर्यटक
कोरोना संकट के चलते पिछले सात माह से बंद दून चिड़ियाघर को फिलहाल पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन अभी भी वर्मा ब्रिज, कमांडो नेट और जिप लेन के अलावा थ्री डी थिएटर का पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया है। इससे पर्यटक इनका आनंद नहीं उठा पा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत का कहना है कि आला अधिकारियों के निर्देश पर ही इन्हें खोला जाएगा।