फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Topper Simran wants to serve the country by becoming IAS

Dehradun News: आईएएस बन देश सेवा करना चाहती हैं टॉपर सिमरन

Wed, 01 May 2024 05:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Topper Simran wants to serve the country by becoming IAS
बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर दून की सिमरन ने जिले का नाम रोशन किया है। वह आगे की पढ़ाई कर आईएएस अफसर बन देश की सेवा करना चाहती हैं। सिमरन सीएनआई गर्ल्स स्कूल की 12वीं की छात्रा हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। जबकि, जिले में वे दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


सिमरन ने 10वीं में भी स्कूल में टॉप किया था। कैनाल रोड निवासी सिमरन ने बताया कि उनके पिता गुरमीत सिंह वेल्डिंग का काम करते थे। उसी से घर का खर्च चलता था, लेकिन पिछले कुछ समय से पिता बीमार हैं। इसके चलते वह काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में घर में आर्थिक समस्या भी खड़ी हो गई है। इस माहौल में पढ़ाई करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। ऐसे में विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता मार्टिन ने आर्थिक मदद करने के साथ ही परीक्षा की तैयारी में भी सहयोग किया।
विज्ञापन






डॉक्टर बनना चाहती हैं मेधावी सुम्मया



10वीं में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जीआईसी मेहूंवाला में टॉप करने वाली छात्रा सुम्मया डॉक्टर बन जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना चाहती हैं। सुम्मया ने स्कूल में टॉप करने के साथ प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया है। सुम्मया के पिता मो. आसिफ टेलर हैं। सुम्मया इंटर की पढ़ाई के बाद नीट की तैयारी करना चाहती हैं। उनकी बड़ी बहन फिजा ने भी जीआईसी मेहूंवाला से इंटर पास किया। उन्होंने भी 81 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह अब बीफार्मा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed