फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tomatoes will come from the mountain Today will get relief inflation tomato prices Uttarakhand news in hindi

Tomato: आज पहाड़ से देहरादून आएंगे टमाटर, चिंतामणि की मंडी देगी राहत, जानिए ये जरूरी अपडेट

Sat, 15 Jul 2023 11:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Jul 2023 11:17 AM IST
सार

टमाटर और सभी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में रास्ते व सड़क बंद होने की वजह से चकराता, त्यूनी, थत्यूड़ समेत पहाड़ी इलाकों से टमाटर की फसल दून नहीं पहुंच पा रही थी।

विज्ञापन
Tomatoes will come from the mountain Today will get relief inflation tomato prices Uttarakhand news in hindi
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिनों के बाद आज (शनिवार) पहाड़ी इलाकों से टमाटर की खेप देहरादून पहुंचने की उम्मीद हैं। इसके साथ ही कुछ दिनों में कर्नाटक की चिंतामणि मंडी से सब्जी पहुंचने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर निरंजनपुर मंडी में लगाए गए टमाटर के चार सस्ते काउंटर में शुक्रवार को करीब 12 क्विंटल टमाटर बेचे गए।

विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में रास्ते व सड़क बंद होने की वजह से चकराता, त्यूनी, थत्यूड़ समेत पहाड़ी इलाकों से टमाटर की फसल दून नहीं पहुंच पा रही थी। आलम यह है कि पहले एक दिन में एक हजार क्वींटल से अधिक टमाटर पहाड़ से मंडी पहुंच रहे थे। लेकिन बीते दो दिनों से सिर्फ 400 क्वींटल ही टमाटर मंडी पहुंच रहे हैं। जिसके चलते टमाटर के दाम 200 से 250 रुपये तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भू माफिया और कर्मचारियों का गैंग बदल रहा था रिकार्ड रूम से रजिस्ट्री, रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया, शुक्रवार को मौसम में मिली राहत के बाद 15 जुलाई को पहाड़ी इलाकों से टमाटर की खेप आने की उम्मीद है। जबकि अगले कुछ दिनों में चिंतामणि मंडी से भी टमाटर और अन्य सब्जियां दून पहुंचेंगी। इसके बाद टमाटर और सभी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed