Dehradun: मिली थोड़ी राहत...प्रशासन की सख्ती के बाद 80 से 120 रुपये प्रति किलो बिके टमाटर
उधर, तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम ने जगह-जगह छापा भी मारा। जिलाधिकारी सोनिका ने फुटकर विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी कि निर्धारित दाम से अधिक पर टमाटर बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
देहरादून जिला प्रशासन की सख्ती के सोमवार को टमाटर के दामों में कुछ कमी आई। क्वालिटी के हिसाब से फुटकर में टमाटर 80 रुपये से 120 रुपये प्रति किलो तक बिका। कुछ जगह फुटकर विक्रेताओं ने 160 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से भी टमाटर बेचा।
उधर, तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम ने जगह-जगह छापा भी मारा। जिलाधिकारी सोनिका ने फुटकर विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी कि निर्धारित दाम से अधिक पर टमाटर बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल जिलाधिकारी ने शनिवार को क्वालिटी के हिसाब से टमाटर के दाम निर्धारित किए थे। डीएम के आदेशों के बाद भी रविवार को फुटकर विक्रेताओं ने मनमाने दामों पर टमाटर बेचा।
लालपुल मंडी में 200 रुपये तक टमाटर बिका। जैसे ही इसका पता जिला प्रशासन को लगा तो सोमवार से इस पर सख्ती शुरू कर दी गई। जिसका असर भी नजर आया। अधिकतर मंडियों में टमाटर 80 रुपये से 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। कई जगह 160 रुपये प्रति किलो तक भी टमाटर बिका।
Tomatoes: अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही देहरादून मंडी समिति, सस्ते दाम पर होगी खरीद
उधर, मुनाफाखोरी रोकने के लिए सोमवार को तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में टीम ने आराघर चौक, धर्मपुर मंडी, छह नंबर पुलिया मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टमाटर की गुणवत्ता के हिसाब से दुकानों में फुटकर दर की सूची चस्पा की। सब्जी विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई कि मुनाफाखोरी करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, एसआई बलबीर डोभाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।