फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tomato Price Hike Dehradun Mandi committee preparing to buy tomatoes from Afghanistan

Tomatoes: अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही देहरादून मंडी समिति, सस्ते दाम पर होगी खरीद

Tue, 18 Jul 2023 12:17 PM IST
अलका त्यागी हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा है।

विज्ञापन
Tomato Price Hike Dehradun Mandi committee preparing to buy tomatoes from Afghanistan
देहरादून में टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर के दामों से आम लोगों को राहत देने के लिए देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से संपर्क किया है। अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


Tomatoes: देहरादून में जिला प्रशासन के आदेशों को ठेंगा, 200 रुपये किलो तक बिका टमाटर, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में भी कुछ समय पहले तक टमाटर दो रुपये प्रति किलो तक बिका। हालांकि दून जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने का प्रयास किया है और दाम 80 से 110 रुपये प्रति किलो फिक्स किए हैं, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण दामों में कमी की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने पर विचार कर कर रहा है।

60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से होगी खरीद

सूत्रों की माने तो इसके लिए मंडी समिति की कर्नाटक के एक व्यवसायी से बात भी चल रही है। जो 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफगानिस्तान से टमाटर दिलाने की बात कह रहा है। हालांकि देश के बाहर से टमाटर खरीदने के लिए मंडी समिति को केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। अनुमति मिलने के बाद ही इस पर आगे बढ़ा जाएगा। सचिव मंडी समिति विजय थपलियाल ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed