फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tomato Rate increased Double in roorkee

अब और भी लाल हुआ टमाटर, एक हफ्ते में दोगुने से भी ज्यादा पहुंच गए दाम

Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Tomato Rate increased Double in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में इन दिनों टमाटर लोगों की पहुंच से दूर होता नजर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह में टमाटर के दाम दोगुने से भी अधिक बढ़ गए हैं। मंडी में टमाटर की आवक कम होने के कारण दाम में उछाल आया है।

विज्ञापन


जल्द ही नासिक से टमाटर की आवक शुरू होने पर दाम कम होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले सप्ताह की बात करें तो इन दिनों मंडी में प्रतिदिन करीब 150 कुंतल टमाटर की आवक हो रही थी। इसलिए थोक रेट में 15 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास मिल रहा था। इसके बाद बाजार में 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा था।

विज्ञापन

इन दिनों स्थानीय टमाटर की आवक हर साल कम हो जाती है। वहीं, केवल पहाड़ी क्षेत्र उत्तरकाशी और टिहरी से ही टमाटर की आवक हो रही है। आवक कम होने के कारण टमाटर के दाम आसान छू रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंडी में टमाटर के थोक रेट करीब 40 रुपये तक है, जो बाजार में 50 या फिर 60 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। मंडी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि जल्द ही नासिक से टमाटर की आवक होने लगेगी। इसके बाद स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed