फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   toilet a love story repeat before Release in uttarakhand

इस लड़की ने दोहराई 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की कहानी, जानिए

Thu, 22 Jun 2017 09:26 AM IST
दीपक सुयाल, किशनपुर (कोटद्वार)
दीपक सुयाल, किशनपुर (कोटद्वार) Updated Thu, 22 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
toilet a love story repeat before Release in uttarakhand
toilet a love story

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा'फिल्म रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही इस फिल्म की उत्तराखंड की इस लड़की ने दोहरा दी। पढ़ेंगे तो इस लड़की को करेंगे सलाम...

विज्ञापन


मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित किशनपुर का है। यहां भाबर की ग्राम पंचायत लोकमणीपुर के शीतलपुर गांव निवासी एक नवविवाहिता ने घर में शौचालय न होने पर अपना ससुराल छोड़ दिया।
विज्ञापन


साथ ही पति को चेतावनी दे डाली कि जब तक घर में शौचालय नहीं तब तक वह नहीं लौटेगी। बेचारा पति क्या करता, क्या न करता। वह घर में टॉयलेट बनाने को जुटा है।

जहां एक ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशवासियों को घर-घर में शौचालय बनवाने पर जोर दे रहे हैं, वहीं भाबर के लोकमणीपुर ग्राम पंचायत के शीतलपुर समेत कई गांवों में आज भी लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डेढ़ महीने तक दिया पति को समय फिर छोड़ आई ससुराल, पढ़ें यह सच्चाई

toilet a love story repeat before Release in uttarakhand
demo pic

लेकिन एक नवविवाहिता ने शौचालय न होने पर बगावत की ठान ली। ग्रामीणों के अनुसार शीतलपुर गांव निवासी हरीश सिंह की गत अप्रैल माह में शादी हुई थी। बीपीएल श्रेणी के हरीश की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि शौचालय बनाने के लिए उसके पास धेला तक नहीं है।

डेढ़ महीने पहले उसकी शादी शहदपुरी, बिजनौर निवासी सोनिया से हुई। ससुराल में आने के बाद उसकी पत्नी सोनिया को जब पता चला कि उसके पति के घर में शौचालय नहीं है तो उसने पति से शौचालय बनवाने की जिद की।

जब पति ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाल दिया तो वह आठ जून को रूठकर मायके चली गई। जाते हुए सोनिया ने अपने पति से कहा कि वह जब तक घर में शौचालय नहीं बनेगा, तब तक ससुराल नहीं लौटेगी।

हरीश को है पत्नी से पहले शौचालय का इंतजार

toilet a love story repeat before Release in uttarakhand
toilet

हरीश ने बताया उसने ग्राम प्रधान के पास शौचालय बनवाने का आग्रह किया था। ग्राम प्रधान पूनम मेहरा की ओर से हरीश को आश्वासन दिया गया कि यदि वह भूमि उपलब्ध करवाता है तो उसके घर के पास सार्वजनिक शौचालय बनवाया जा सकता है।

हरीश ने सहर्ष भूमि भी उपलब्ध करवा दी। धनावंटन की प्रत्याशा में शौचालय के लिए गड्ढा खोदकर पिट भी तैयार कर दिया गया है, लेकिन शौचालय का पैसा ग्राम पंचायत तक नहीं पहुंच सका है। प्रधान का कहना है कि पैसा मिलते ही काम पूरा करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed