फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today the temples of Jaunsar Bawar will be filled with faith

आज जौनसार बावर के मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sun, 01 Sep 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Today the temples of Jaunsar Bawar will be filled with faith
जागड़ा पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाया लखवाड़ स्थित महासू मंदिर। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार-बावर में हरितालिका तीज पर्व पर मनाए जाने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार से क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दो दिवसीय जागड़ा पर्व का आयोजन शुरू होगा। महासू मंदिर हनोल समेत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रविवार को लोग रतजगा कर देवता की आराधना करेंगे। जिसके बाद देव पालकियों को मंदिरों के गर्भगृह से बाहर निकाला जाएगा। देव पालकियों को स्नान के लिए देवस्रोत ले जाया जाएगा। जिसके बाद लोग मंदिर परिसर में देवता की आराधना करेंगे। मालूम हो कि क्षेत्र में जागड़ा पर्व का विशेष महत्व है। इसके लिए क्षेत्र के मंदिरों को विशेष फूल-मालाओं और लड़ियों से सजाया गया है। शाम ढलते ही मंदिर रोशनी से नहा उठे। महासू मंदिर हनोल के श्रृंगार के लिए लखनऊ से विशेष गेंदा के फूल मंगाए गए हैं। इस बार यहां जागड़ा पर्व पर करीब 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही थैना, बिसोई, लखवाड़, टगरी, गबेला, कोटी विशायल समेत क्षेत्र के कई मंदिरों में पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस पर्व पर जौनसार बावर के अलग-अलग मंदिरों में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

रूट रहेगा डायवर्ट
विकासनगर। महासू मंदिर हनोल में आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व के दौरान अगले दो दिनों तक त्यूनी-हनोल-खूनीगाड़ संपर्क मार्ग पर निजी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। त्यूनी की ओर से आने वाले वाहन जहां त्यूनी पुल से आगे नहीं जा सकेंगे। वहीं उत्तरकाशी-मोरी संपर्क मार्ग से आने वाले वाहन खूनीगाड़ से आगे नहीं जा सकेंगे। पर्व की तैयारियों को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष त्यूनी बीएल भारती ने बताया कि पर्व की सुरक्षा में सात एसआई, 15 कॉस्टेबल, छह महिला कॉस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, दो ट्रैफिक पुलिस के जवान और 20 होमगॉर्ड को ड्यूटी पर लगाया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह और सीओ बीएस धोनी भी त्यूनी में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में रखा जाए सामूहिक अवकाश
विकासनगर। जागड़ा पर्व के दौरान कालसी और चकराता प्रखंड के स्कूलों में सामूहिक अवकाश रखने की मांग पर जौनसार बावर शिक्षक समिति ने कालसी और चकराता के खंड शिक्षाधिकारी को पत्र लिखा। पत्र में समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने कहा कि जौनसार बावर में एक सितंबर की रात से शुरू होने वाला जागड़ा पर्व दो सितंबर की रात तक चलता है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों की आस्था को देखते हुए दो सितंबर को क्षेत्र के स्कूलों में सामूहिक अवकाश रखा जाए। जिससे अधिक से अधिक लोग मेले में पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed