फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today the festival of Eid and Akshaya Tritiya will be celebrated, the markets of Doon are decorated

आज मनाया जाएगा ईद और अक्षय तृतीया का त्योहार, सज गए दून के बाजार

Mon, 02 May 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Today the festival of Eid and Akshaya Tritiya will be celebrated, the markets of Doon are decorated
ईद पर्व की पूर्व संध्या पर पलटन बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। अमर उजाला
ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार यानी आज मनाया जाएगा। इसके साथ ही परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी आज ही मनाया जाएगा। ऐसे में सोमवार को शहर के मुख्य बाजार खरीदारों से गुलजार नजर आए। एक ही दिन दो बड़े त्योहारों के चलते जहां बाजारों में रौनक दिखाई दी, वहीं कारोबारियों के चेहरे पर भी चमक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो साल कोरोना के कारण न तो ईद उत्साह से मन सकी और न अक्षय तृतीया। इस बाद दोनों पर्वों को लेकर लोगों में उत्साह है। इस साल लोग ईद पर कपड़े, ड्राई फ्रूट्स, सजावटी व इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही अक्षय तृतीया पर भी लोग सोना-चांदी की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। इससे शहर के बाजारों में रौनक होने के साथ अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मेसोन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बीते दो साल के मुकाबले अबकी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। लोग सोने के साथ चांदी और हीरे के आइटम भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग का सीजन होने से अभी से बाजार में आभूषणों की अच्छी खासी डिमांड है। नए हल्के वजन की ज्वेलरी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। उधर, नायब सुन्नी शहर काजी अशरफ हुसैन कादरी ने समुदाय के लोगों से अपील की कि शांतिपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार मनाएं। बताया कि दो मई को 30वां रोजे के साथ शव्वाल की पहली तारीख मंगलवार यानी आज होगी। शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है। कादरी ने समुदाय के सभी लोगों से शांति और सादगी से ईद का पर्व मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने ईदगाह के रास्ते में और घर लौटते समय भी शांत रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बन रहे तीन राजयोग
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त भी होता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज व पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि तीन मई को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर तीन राजयोग बनने से यह और भी खास हो गया है। अक्षय का मतलब है कि जिसका क्षय न हो। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कामों का क्षय नहीं होता या इस दिन किए गए कर्म बहुत ज्यादा लाभ देते हैं, इसलिए इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, पूजा-पाठ करने, दान करने, खरीदारी करने का बहुत महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed