{"_id":"5fa306498ebc3e1a242d2fe5","slug":"today-sewer-works-will-be-completed-road-will-be-built-again-dehradun-news-drn361105187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर का काम आज पूरा करने का दावा, फिर बिछेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर का काम आज पूरा करने का दावा, फिर बिछेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। अधिकारियों ने शहर में डाली जा रही सीवर लाइन के काम बृहस्पतिवार तक पूरा करने का दावा किया है। इसके बाद तीन दिनों के भीतर लोक निर्माण विभाग को इन सड़कों पर डामरीकरण का काम करना होगा। यह दावे बुधवार को एसपी ट्रैफिक के साथ हुई विभागों की बैठक में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने किए।
बता दें, इस समय त्योहारी सीजन में शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए जोरों पर मंथन और प्रयास चल रहे हैं। इसी बीच डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने एसपी ट्रैफिक को निर्माणदायी विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद ने नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम और विद्युत खंड के 12 अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सभी विभागों ने वर्तमान में गतिमान कामों को पांच नवंबर तक पूरा करने और तीन दिन के भीतर इन पर सड़क निर्माण का अल्टीमेटम दिया गया। इस पर स्मार्ट सिटी के अधिकरियों ने जानकारी दी है कि आराघर से प्रिंस चौक के बीच सीवर लाइन बिछाने के काम को पांच नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी इस पर तीन दिन में डामरीकरण का काम पूरा करने के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद यातायात पुलिस ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की वस्तुस्थिति जानी।
सिंगल लेन के साथ खोली जाएगी सड़क
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बहल चौक से बेनी बाजार चौक के बीच बृहस्पतिवार को सिंगल लेन ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी द्वारा बैरियर लगाए जाएंगे। इससे ओरिएंट और घंटाघर के आसपास यातायात का दबाव बेहद कम हो जाएगा।