फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today politics is no one's inheritance: Bhatt

आज राजनीति किसी की बपौती नहीं रही:अजय भट्ट

Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

समाज के किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को पहचान मिली है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह बात कही। भट्ट ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पीएम मोदी के हस्तक्षेप से न सिर्फ भारत के छात्र वापस आए, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के छात्र भी अपनी छाती पर तिरंगा लगाकर लौट पाए।

विज्ञापन
Today politics is no one's inheritance: Bhatt

विस्तार

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज राजनीति किसी की बपौती नहीं रही। आज न सिर्फ राजनीति, बल्कि देश के सर्वोच्च पद्म पुरस्कार भी जनसामान्य की पहुंच में हैं। समाज के किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को पहचान मिली है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली सबको साथ जोड़कर चलने की है। मोदी के नेतृत्व में आज भारत का स्थान विश्व के अग्रणी देशों में हैं और उनके नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम द्वारा देश के प्रत्येक क्षेत्र से स्वयं सीधा संवाद करते हैं।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पीएम मोदी के हस्तक्षेप से न सिर्फ भारत के छात्र वापस आए, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के छात्र भी अपनी छाती पर तिरंगा लगाकर लौट पाए। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे। उधर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर विधानसभा में 122, धर्मपुर विधानसभा में 39, राजपुर विधानसभा में 55, कैंट विधानसभा में 92 और मसूरी विधानसभा में 158 भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया
सुलभ इंटरनेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से शनिवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया गया। इस मौके पर देश की सेवा करने वालों के साथ ही जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर 72 लड्डू सजाए गए। विधायक सविता कपूर का विशेष सम्मान किया गया। सविता कपूर की ओर से राजेंद्र सोम (सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना), कर्नल मदन मोहन चौबे (सेवानिवृत्त भारतीय थल सेना), सीबी झिलडियाल (सेवानिवृत्त सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया), पार्षद मीरा कठैत, आशा भाटी का सम्मान किया गया। विधायक ने कहा कि ये हमारे देश के सच्चे सिपाही हैं। ये हैं तो आज हम सब हैं। इस मौके पर सुलभ इंटरनेशनल के स्टेट कंट्रोलर एससी पटेल, डिप्टी कंट्रोलर उदय कुमार सिंह, गोपाल रॉय, शिवेंद्र तोपाल, प्रीति महातो, श्याम सुंदर रॉय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed