फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today Coronavirus Active Case in uttarakhand 14 April: 1953 Covid 19 Positive Cases Found

उत्तराखंड में कोरोना: बेकाबू हो रहे हालात, 24 घंटे में आए 1953 नए संक्रमित, एक्टिव केस 10 हजार पार 

Wed, 14 Apr 2021 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Apr 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Today Coronavirus Active Case in uttarakhand 14 April: 1953 Covid 19 Positive Cases Found
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। साथ ही मरीजों की मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे में 1953 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, आज 13 मरीजों की मौत हुई।

विज्ञापन


साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार पार हो गई है। जबकि आज  483 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिला कर अब तक 99380 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 114024 हो गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड : महिला को आई चोट, कोरोना के डर से दून अस्पताल के स्टाफ ने नहीं लगाया हाथ, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 43303 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 796 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 525, नैनीताल में 205, ऊधमसिंह नगर में 118, पौड़ी में 79, टिहरी में 78, रुद्रप्रयाग में छह,  पिथौरागढ़ में चार, उत्तरकाशी में आठ, अल्मोड़ा में 92, चमोली में आठ, बागेश्वर में छह और चंपावत में 28 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 58 पहुंच गई है। 

कुंभ: संतों से आशीर्वाद लेने हरिद्वार गए थे अखिलेश यादव, 'सुपर स्प्रेडर' में कोरोना लेकर लौटे

प्रदेश में अब तक 1793 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 10770 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

30,600 मरीजों को दी गई कोरोना वैक्सीन
बुधवार को प्रदेश में 30,600 मरीजों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी गई। प्रदेश में अभी तक 12 लाख 25 हजार 54 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है, जबकि दो लाख दो हजार 944 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : मेयर

रुड़की में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण उत्सव सप्ताह के अंतिम दिन मेयर ने पुरानी तहसील स्थित केंद्र पहुंचकर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन करना होगा।

बुधवार को पांचों शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका उत्सव सप्ताह के अंतिम दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कोरोना को हराने की किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है। इस लड़ाई में सबको साथ आना होगा। इस बीमारी से लड़ने के लिए अब हमारे पास सबसे बड़ा हथियार कोरोना की वैक्सीन है। इसलिए हर व्यक्ति को टीका लगवाना जरूरी है। उन्होंने किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार और भ्रांति में न पड़कर सभी से टीकाकरण में सहयोग की अपील की।

वहीं, पार्षदों ने आदर्श नगर, गणेशपुर, माहीग्रान, चंद्रपुरी में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने कहा कि टीका उत्सव सप्ताह के अंतिम दिन सभी सेंटरों पर आए लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। यह जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed