फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today active corona cases of Uttarakhand 4 March 2021: 100 Infected Patients Found in 24 Hours after many hours

Corona in Uttarakhand: कई दिन बाद 24 घंटे में मिले 100 संक्रमित, एक भी मौत नहीं

Fri, 05 Mar 2021 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Mar 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Today active corona cases of Uttarakhand 4 March 2021: 100 Infected Patients Found in 24 Hours after many hours
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में कई दिन बाद कोरोना संक्रमितों की 100 पहुंची है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को राज्य में 100 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, नैनीताल में सर्वाधिक 55, देहरादून में 20, हरिद्वार में 13, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर में तीन-तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि चमोली में दो व अल्मोड़ा में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


वहीं, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। उधर, राज्य में बृहस्पतिवार को भी सभी जिलों में विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में कई केंद्रों पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान कुछ जगह से अव्यवस्थाओं की भी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे 30 से ज्यादा युवा निकले पॉजिटिव

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों को एक साथ प्रशिक्षण लेना भारी पड़ गया है। जिले में बृहस्पतिवार को मिले 55 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें 30 से ज्यादा रामनगर में भर्ती प्रशिक्षण ले रहे युवा हैं। बता दें कि मंगलवार को कोरोना के 53 केस आए थे। बुधवार को कोरोना के दो नए केस आए थे। 24 घंटे बाद ही कोरोना पॉजिटिव केसों का ग्राफ फिर बढ़ गया।

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि रामनगर में सेना भर्ती की तैयारी के लिए आए युवक एकसाथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। मालधन में सबसे अधिक 24 और ढेला में आठ पॉजिटिव केस आए मिले हैं, जबकि रामनगर के ही अलग-अलग क्षेत्र से 13 और केस आए हैं।

राहत की बात यह है कि सभी पॉजिटिव मरीज बिना लक्षण वाले हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि रामनगर में सर्विलांस का काम शुरू हो गया है। एसडीएम ने भी मौका मुआयना किया है। शुक्रवार से सैंपलिंग का काम शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर, सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव चार मरीज भर्ती हैं और आइसोलेशन में छह मरीजों को रखा गया है।

दून अस्पताल में बुजुर्गों को फिर हुई टीकाकरण में परेशानी

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में बुजुर्गों को बृहस्पतिवार को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुछ अन्य केंद्रों से सर्वर धीमा चलने से पोर्टल पर पंजीकरण और अन्य तरह की समस्या बनी रही। 

दून अस्पताल पहुंचे कुछ बुजुर्गों ने बताया कि वे काफी देर से आए हुए हैं। पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज देकर इंतजार कर रहे हैं। काफी देर हो गई, लेकिन अभी तक टीका लगाने के लिए नंबर नहीं आया है। कोरोना के राज्य समन्वयक एवं दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि पंजीकरण और दूसरी आवश्यक प्रक्रिया में थोड़ा बहुत वक्त लग रहा है।

उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरकारी और निजी केंद्रों में बनाए गए 51 केंद्रों पर 4164 लोगों को कोरोना का टीका लगा, जिसमें 1243 बुजुर्ग शामिल रहे। डॉ. दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed