फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Shuttle buses will run for the first time to get relief from traffic jam

Mussoorie: बड़ा फैसला...जाम से राहत के लिए मसूरी में पहली बार चलेंगी शटल बसें, ऐसे मिलेगी सुविधा

Sun, 29 Sep 2024 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 06:35 PM IST
सार

पुलिस विभाग किंक्रेग में कार्यालय बनाकर कंप्यूटर नेटवर्क स्थापित करेगा। पुलिस के पास सभी होटलों की पार्किंग की जानकारी रहेगी।

विज्ञापन
Mussoorie News Shuttle buses will run for the first time to get relief from traffic jam
मसूरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मसूरी को जाम से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने बैठक में बड़ा फैसला लिया है। डीएम ने मसूरी में शटल बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए किंक्रेग पार्किंग को फिर से शुरू किया जाएगा। पार्किंग से पुस्तकालय और पिक्चर पैलेस तक यह शटल सेवा होगी। पहले चरण में दो किमी दायरे में दो बसें चलाई जाएंगी। अधिकारियों को 10 दिन में टेंडर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस विभाग किंक्रेग में कार्यालय बनाकर कंप्यूटर नेटवर्क स्थापित करेगा। पुलिस के पास सभी होटलों की पार्किंग की जानकारी रहेगी। होटलों में पार्किंग फुल होने पर वाहनों को किंक्रेग में ही रोका जाएगा। किंक्रेग से आगे शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था के लिए जो भी संसाधन जरूरी होंगे, इसके लिए फंड वह उपलब्ध कराएगें। उन्होंने एसडीएम मसूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


Uttarakhand Land Law: भू-कानून को लेकर ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली...सड़कों पर उतरे हजारों लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होता है शटल बस सेवा का संचालनI
शटल बस अन्य बसों की तुलना में कम दूरी तय करती हैं। आमतौर पर शटल बसें दो स्टॉपेज के बीच दोनों दिशाओं में संचालित होती हैं। शटल बसों का उपयोग कई अवसरों पर किया जा सकता है। मसूरी में पर्यटकों को पार्किंग से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed