फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   To avoid invoicing drunk students did something very risky

देहरादून : चालान से बचने के लिए शराबी छात्रों ने किया कुछ ऐसा कि जोखिम में डाली अपनी जान

Thu, 18 Apr 2019 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Apr 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
To avoid invoicing drunk students did something very risky
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में संदिग्ध कार की सूचना पर पुलिस पौने घंटे दौड़ती रही। कैश वैन चालक की सूचना पर पुलिस ने बैरियर लगाकर इस कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार युवक चकमा देकर फरार हो गए। शक गहराया तो कई थानों की पुलिस कार के पीछे दौड़ पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस ने कार सवार युवकों को सेलाकुई में हथियार तानकर रोका लिया। पूछताछ में पता चला कि कार में सवार पांचों युवक छात्र हैं और उन्होंने दिन में ही शराब पी ली थी। वे चालान से बचने के लिए पुलिस से भाग रहे थे। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने छात्रों को कड़ी फटकार लगाई और कार को सीज कर दिया।

विज्ञापन

कार सवार युवकों को संदिग्ध मानकर 100 नंबर पर सूचना दे दी

बुधवार को पांच छात्रों ने महज चालान से बचने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल दिया। दरअसल प्रेमनगर स्थित एक विश्वविद्यालय के पांच छात्र बुधवार शाम करीब चार बजे शराब पीने के बाद कार में राजपुर रोड से लौट रहे थे।

इसी दौरान राजपुर रोड से गुजर रही एसबीआई की कैश वैन को कार चालक ने साइड नहीं दी। वैन चालक ने कार सवार युवकों को संदिग्ध मानकर 100 नंबर पर सूचना दे दी। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने तत्काल पुलिस को कार रोकने के निर्देश दिए। पंड़ितवाडी पुलिस चौकी पर बैरियर लगाकर कार को रोकने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

रुकने के बजाय कार चालक ने स्पीड और बढ़ा दी

रुकने के बजाय कार चालक ने स्पीड और बढ़ा दी और किसी तरह वहां से फरार हो गए। इस पर प्रेमनगर और पंडितवाड़ी चौकी पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया। चालक ने नंदा की चौकी के पास से कार पेट्रोलियम विश्वविद्यालय की तरफ दौड़ा दी।

उधर, सीओ सिटी शेखर सुयाल कैंट कोतवाली निरीक्षक नदीम अथहर के साथ प्रेमनगर के जंगल तक पहुंच गए। उधर से सहसपुर पुलिस भी कार की टोह में लग गई। कार सवार युवक भाऊवाला और रुद्रपुर के रास्ते विकासनगर रोड पर आ गए। इसी बीच सहसपुर की सेलाकुई चौकी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

युवकों को पुलिस चौकी ले जाकर गहनता से पूछताछ की गई

संदिग्ध मानते हुए हथियार तानकर उन्हें एक-एक कार से उतारा गया। तलाशी में कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। इन युवकों को पुलिस चौकी ले जाकर गहनता से पूछताछ की गई। 


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पांचाें युवक प्रेमनगर विश्वविद्यालय के छात्र हैं। इन युवकों ने दिन में ही शराब का सेवन कर रखा था। वे पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भाग रहे थे। उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि वैन चालक ने पुलिस में उनकी शिकायत की है। इन युवकाें का मेडिकल कराने के साथ कार को सीज कर दिया गया है। देर शाम परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed