{"_id":"66984e4316492e4b79022404","slug":"to-avail-the-ropeway-facility-tourists-along-with-the-local-dehradun-news-c-5-1-drn1030-457709-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून-मसूरी रोप-वे के लिए अभी करना होगा तीन साल का और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून-मसूरी रोप-वे के लिए अभी करना होगा तीन साल का और इंतजार
विज्ञापन
I5.3 किलोमीटर लंबे रोप-वे से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
I
दून-मसूरी के बीच बनाए जा रहे रोप-वे की सुविधा लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी तीन साल का इंतजार करना होगा। दून से सटे पुरकुल क्षेत्र में बनाए जा रहे रोप-वे का मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया। पहले चरण में रोप-वे की पार्किंग का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही लोअर टर्मिनल स्टेशन पर काम शुरू कर दिया गया है।
5.3 किलोमीटर लंबे रोप-वे की यात्रा कर में पर्यटक पुरकुल से मसूरी के गांधी चौक तक पहुंच सकेंगे। मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट कंपनी की ओर से लोअर टर्मिनल स्टेशन व पार्किंग का कार्य किया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर त्रिभुवन सिंह राणा और ऑपरेशन हैड अरविंद थपलियाल ने बताया, निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए तीन साल का समय तय किया गया है। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। साइड पर करीब श्रमिक कार्य कर रहे हैं। हालांकि तेज बारिश होने पर काम थोड़ा सा प्रभावित होता है। लेकिन तय समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
Iरोप-वे से मिलेगा प्रदूषण मुक्त सफर का आनंदI
रोप-वे निर्माण से यात्री प्रदूषण मुक्त सफर का आनंद ले सकेंगे। रोप-वे से जहां प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा वहीं वन्य जीवों को ध्वनि प्रदूषण से भी बचाया जा सकेगा। वहीं, सीजन के दौरान मसूरी में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। वर्ष 2019 में पर्यटन विभाग ने देहरादून से सटे पुरकुल गांव से मसूरी के गांधी चौक तक रोप-वे बनाने का प्रस्ताव दिया किया था, लेकिन जमीन का पेंच फंसने के कारण करीब चार साल तक यह प्रोजेक्ट लटका रहा।
विज्ञापन
Iपुरकुल को मिलेगी नई पहचानI
रोप-वे निर्माण से पुरकुल को नई पहचान मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैसे तो पुरकुल पूरी तरह से समृद्ध है। लेकिन रोप-वे निर्माण से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर खुलेंगे। जबकि वर्तमान में कई स्थानीय श्रमिक भी रोप-वे निर्माण में कार्य कर रहे हैं।