फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Titli Storm and rain effect in uttarakhand 

‘तितली’ ने उत्तराखंड में भी कराया ठंड का अहसास, कहीं तूफान तो कहीं बारिश के साथ पड़े ओले

Fri, 12 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 12 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Titli Storm and rain effect in uttarakhand 
winter

उत्तराखंड में भी तितली का असर दिखने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ और तितली तूफान के असर से कुमाऊं में बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ इलाकों में दोपहर बाद अंधड़ के साथ ओलावृष्टि-बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और ठंड का एहसास होने लगा।

विज्ञापन


पहाड़ों पर दिन में भी गर्म कपड़े निकल आए हैं। तराई-भाबर में कई जगह धान की फसल बिछ गई तो कहीं मंडियों में धान भीग गया। खराब मौसम के कारण राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का पिथौरागढ़ दौरा भी स्थगित हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान तितली का कुमाऊं में आंशिक असर है, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


हालांकि, मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश के मौसम पर तितली तूफान का कोई असर नहीं रहा। सुबह अचानक हुई बारिश के लिए तितली को कारण माना जा रहा था, लेकिन ऐसा कुछ सामने नहीं आया। वहीं देश के कई क्षेत्रों में तितली तूफान से काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान से फसलों को नुकसान

बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के उच्च हिमालयी चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, गर्ब्यांग, कालापानी पर मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। रानीखेत में बारिश की फुहारों के बीच ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी हरियाणा, राजस्थान, यूपी से भर्ती के लिए पहुंचे युवकों को हुई। दिन भर युवक शॉल और टोपी ओढ़े नजर आए। चंपावत, लोहाघाट,पाटी, बाराकोट आदि में बारिश से तापमान में गिरावट आ गई।

कुछ जगह ओले भी पड़े। कुमाऊं में लगभग पूरे दिन आसमान बादलों से ढंका रहा। सरोवर नगरी नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर तराई-भाबर में अंधड़ के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई। गदरपुर समेत कुछ स्थानों पर मंडियों में पड़ा धान भीग गया। सितारगंज, किच्छा, कालाढूंगी, गौलापार में धान को ज्यादा नुकसान हुआ है। 

चक्रवर्ती तूफान तितली के भारत के तटवर्ती इलाकों में पहुंचने से अचानक मौसम में परिवर्तन आया है। हालांकि इसका असर आंशिक ही रहेगा और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। बंगाल की खाड़ी से उठे तितली तूफान ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश किया। 
डॉ. आरके सिंह, मौसम विज्ञानी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय

सुबह बारिश फिर निकली धूप

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह बारिश के बाद ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। वहीं, दोपहर बाद खिली तेज धूप के चलते पसीने और उमस से दो-चार होना पड़ा। शुक्रवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

बृहस्पतिवार तड़के ही राजधानी देहरादून में बारिश हो गई। अलग-अलग इलाकों में कई दौर की बारिश सुबह करीब 10:30 बजे तक हुई। इसके चलते एकाएक ठंड बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए।

हालांकि करीब 11 बजे मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिल गई। इसके बाद पूरे दिनभर तेज धूप खिली रही। इसके चलते पसीने और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed