फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tirath singh rawat become bjp national secretary

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने तीरथ सिंह रावत

Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
tirath singh rawat become bjp national secretary
tirath singh rawat - फोटो : amar ujala

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। उनके इस प्रयास को रूठे नेताओं को साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


पार्टी ने उत्तराखंड की चौबट्टाखाल सीट से रावत का टिकट काटकर कांग्रेस से आए सतपाल महाराज को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट से वर्तमान विधायक होने के नाते रावत अपना दावा मजबूत मान रहे थे। मगर संघ और भाजपा नेतृत्व की आंखों का नूर बने महाराज चौबट्टाखाल का मैदान मारने में रावत पर भारी पड़े थे। इसके बाद से तीरथ सिंह रावत के नाराज होने की चर्चाएं रहीं। उनके बयानों ने भी इसी बात की ओर इशारा किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस से पींगें बढ़ाने की चर्चा भी रही। वहीं भाजपा में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ा। लेकिन ऐन चुनाव के बीच में अजय भट्टा की जगह तीरथ को कमान सौंपने से गलत संदेश जाने के भय ने भाजपा आलाकमान को सोचने पर मजबूर किया। अब शाह ने तीरथ को अपनी टीम में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर उनका सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में पार्टी आलाकमान तीरथ का राजनीतिक वजन और भी बढ़ा सकता है। तीरथ को संगठन क्षमता का धनी माना जाता है। एक समय वे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के करीबी मानें जाते थे, बाद में उनकी आस्था पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ भी जुड़ गई थी। बावजूद इसके संगठन क्षमता के कारण उनकी छवि पार्टी नेता के रूप में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed