{"_id":"5d6153a18ebc3e93a3341656","slug":"tipper-uncontrolled-falls-into-ditch-driver-dies-three-injured-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत, तीन घायल
Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
धारचूला के कंज्योति पुल के पास शनिवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुनस्यारी निवासी चालक ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। आठ माह के बच्चे सहित तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों नेपाल के बाजुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
तवाघाट-सोबला सड़क पर कंज्योति और भैंती पुल के बीच में टिप्पर (यूके 03टीए 0613) अनियंत्रित होकर धौली नदी के किनारे गिर गया। हादसे में मुनस्यारी निवासी टिप्पर चालक भवान सिंह (39 वर्ष) पुत्र गुमान सिंह, नेपाल के बाजुरा निवासी ध्रुव बिष्ट (26 वर्ष), पत्नी कविता देवी (23 वर्ष) और पुत्र अर्जुन बिष्ट (आठ माह) घायल हो गए। जानकारी मिलते ही आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के जवान चारों घायलों को खाई से निकालकर अपने वाहन से संयुक्त अस्पताल धारचूला ले गए। गंभीर घायल चालक भवान सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, अन्य घायलों को संयुक्त अस्पताल धारचूला में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. एमके जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया है। एसआई धीरज टम्टा ने शव का पंचनामा भरा। थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि दुर्घटना के मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। धारचूला के विधायक हरीश धामी और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने भी संयुक्त अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
सड़क पर मजदूरी करता है घायल नेपाली परिवार
धारचूला। सड़क दुर्घटना पर घायल नेपाली ध्रुव बिष्ट और उसकी पत्नी कविता सेला के लिए बन रही सड़क पर मजदूरी करते हैं। आठ माह के बच्चे की तबियत खराब होने पर चेकअप के लिए शुक्रवार को धारचूला आए थे। शनिवार को टिप्पर से वापस जाते समय हुई दुर्घटना में घायल हो गए।