फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Time to make the dreams of sacrifices come true'

मु्ख्यमंत्री ने लालबहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में डिजिटल प्रदर्शनी एवं सेमिनार का किया उदघाटन

Tue, 28 Jun 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
'Time to make the dreams of sacrifices come true'
भारतीय सिविल सेवकों को और अधिक रचनात्मक, सृजनात्मक, विचारशील, नवाचारी, अधिक क्रियाशील, प्रगतिशील, ऊर्जावान और प्रौद्योगिकी समर्थ बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार करना मिशन कर्मयोगी का मुख्य लक्ष्य है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मना रहे। यह समय न केवल देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों को नमन करने का है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का भी है।
विज्ञापन

उपरोक्त बात लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी एवं सेमिनार का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। कहा कि मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कहा कि आगामी 25 वर्ष में यह देश जितना विकास करेगा उसमें बहुत बड़ी भूमिका आप सभी अधिकारियों की होगी। प्रशिक्षु अफसरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत के जन-जन को कर्तव्य के लिए जागरूक करके बहुत बड़ा बदलाव ला सकते है। कहा कि बिना फल की अपेक्षा किए ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाओ।
विज्ञापन

कहा कि सामाजिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दो महत्वपूर्ण कारक होते हैं, पहला नेतृत्व कौशल और दूसरा कुशल प्रबंधन। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए। कहा कि हम उत्तराखंड में निरंतर गुड गवर्नेस पर फोकस कर रहे हैं और जन सरोकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि हमने उत्तराखंड में सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण एवं संतुष्टि को कार्यपद्धति का सिद्धांत बनाया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि हमारा उद्देश्य विकास के साथ ही महान वीरों के बलिदान को याद करना भी है। कई परिस्थितियों के बावजूद देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अगले 25 वर्ष को भारत का अमृत काल बताया। इससे पहले अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास कटिकितला ने सीएम का स्वागत किया। सीएम धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हस्तकला स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर अकादमी की संयुक्त निदेशक राधिका रस्तोगी, अकादमी के फैकल्टी मैंबर्स एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा व रॉयल भूटान सिविल सर्विसेज के 2020 व 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी आदि भी मौजूद थे।
अग्निपथ योजना नौजवानों के हित की : धामी
सेंट जार्ज स्कूल में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने अग्निपथ योजना पूरी तरह से नौजवानों के हित के लिए है। उत्तराखंड में जो भी अग्निवीर योजना का अहम भाग बनेंगे, उनके चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जब वापस लौटेंगे, उसके बाद उनको हर क्षेत्र में हम प्राथमिकता देंगे। अर्धसैनिक बलों में प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही देश की कई कंपनियां भी उनको रोजगार देंगी। कहा कि चारधाम में आ रहे यात्रियों के लिए मौसम की जो भी जानकारी मिलेगी, उसको सभी के साथ साझा किया जाएगा। कहा कि अभी तक 25 लाख से अधिक यात्री देवदर्शन कर चुके है। यूनिफार्म सिविल कोड पर कहा कि रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी काम कर रही है।

भाजपाइयों ने समस्याओं का दिया ज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सीएम को शहर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कंपनी गार्डन में प्रतिमा लगाने की मांग की। साथ ही टाउन हाल और एपीजी कालेज का नाम बदलकर मसूरी के विकास पुत्र जग्गनाथ शर्मा, हुकम सिंह पंवार के नाम रखने की मांग की। इस मौके पर सभासद अरविंद सेमवाल, मनोज रेंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed