फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tilu rauteli Award 2019-20: Uttarakhand 21 women will get award, 22 Anganwadi workers will also be awarded

उत्तराखंड: 21 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी पुरस्कृत

Fri, 07 Aug 2020 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tilu rauteli Award 2019-20: Uttarakhand 21 women will get award, 22 Anganwadi workers will also be awarded
तीलू रौतेली - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर प्रदेश सरकार राज्य की 21 महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी। बृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने वर्ष 2019-20 के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दौरान अच्छा काम करने वाली 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने नामों की घोषणा करते हुए बताया कि 8 अगस्त को इन महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें अल्मोड़ा से प्रीति भंडारी, शिवानी आर्य, बागेश्वर से गुंजन बाला, चंपावत से जानकी चंद, चमोली से शशि देवली, देहरादून से उन्नति बिष्ट, संगीता थपलियाल, गीता मौर्या, हरिद्वार से पुष्पांजलि अग्रवाल, नैनीताल से कंचन भंडारी, मालविका माया उपाध्याय, पिथौरागढ़ से सुमन वर्मा, शीतल पौड़ी गढ़वाल से मधु खुगशाल टिहरी गढ़वाल से कीर्ति कुमारी, रुद्रप्रयाग से बबीता रावत, सुमती थपलियाल, ऊधमसिंह नगर से ज्योति उप्रेती अरोड़ा, मीनू लता गुप्ता, चंद्रकला राय और उत्तरकाशी से हर्षा रावत शामिल हैं।

विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी होगा सम्मान

इसके अलावा 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें अल्मोड़ा से नीता गोस्वामी, गीता देवी, बागेश्वर से पुष्पा, चंपावत से हेमा बोरा, चमोली से अंजना रावत, देहरादून से हयात फातिमा, सुधा, सीमा, हरिद्वार से पूनम, सुमनलता यादव, असमा, नैनीताल से गंगा बिष्ट, समारेज, निर्मला पांडे, पिथौरागढ़ से चंद्रकला, पौड़ी से अर्चना देवी, रोशनी, रुद्रप्रयाग से सुशीला देवी, टिहरी गढ़वाल से लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, उत्तरकाशी से कुसुम मेहर और बीना चौहान शामिल हैं।

वीरांगना तीलू रौतेली
तीलू रौतेली उत्तराखंड की ऐसी वीरांगना है। जो केवल 15 साल की उम्र में रणभूमि में कूद गई थी। सात साल तक उन्होंने दुश्मन राजाओं को कड़ी चुनौती दी। 15 से 20 साल की आयु में सात युद्ध लड़ने वाली तीलू रौतेली विश्व की एकमात्र वीरांगना है, जिनकी जयंती पर प्रदेश सरकार की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हर साल पुरस्कृत किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed