फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tigmanshu Dhulia movie raag desh release on 28 july

28 जुलाई को रिलीज होगी रागदेश, बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे उत्तराखंड के युवा

Thu, 27 Jul 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Jul 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia movie raag desh release on 28 july
raag desh movie

उत्तराखंड की वादियां शुक्रवार को देशभर में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तिग्मांशु धूलिया की फिल्म रागदेश रिलीज हो रही है। उत्तराखंड के लिए यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसका अधिकतर हिस्सा उत्तराखंड में ही शूट हुआ है। वहीं दून के अभिनव थापर सहित कई कलाकारों को इस फिल्म से बड़ा ब्रेक मिला है।

विज्ञापन


उत्तराखंड निवासी तिग्मांशु धूलिया का कहना है कि यहां की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर लाने के उद्देश्य से उन्होंने रागदेश फिल्म की शूटिंग यहां की है। फिल्म में कुणाल कपूर लीड रोल में हैं।
विज्ञापन


फिल्म में अभिनय करने वाले दून के अभिनव थापर ने बताया कि उन्हें इस फिल्म में जनरल कियानी की भूमिका मिली है। जिन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी(आजाद हिंद फौज) के जनरल के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कियानी नेताजी के निर्देशों को आईएनए में क्रियान्वन, समस्त साधन उपलब्ध कराना आदि कार्य देखते थे। वह चीफ आफ जनरल आर्मी स्टाफ थे। अभिनव थापर ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अपनी साफ्टवेयर कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनरल कियानी की भूमिका निभाना बेहद गौरव की बात है। 

सत्य घटना पर आधारित है फिल्म

Tigmanshu Dhulia movie raag desh release on 28 july
raag

सत्य घटना पर आधारित है फिल्म
फिल्म रागदेश 1940 से 45 के सत्य घटनाक्रमों पर आधारित है। जिसमें लाल किला ट्रायल्स, विश्व युद्ध, बर्मा युद्ध, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं उनके द्वारा निर्मित आजाद हिंद फौज आदि गंभीर विषयों को दर्शाया गया है। इन विषयों पर बनने वाली अपने तरीके की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म की साठ प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में ही हुई है। 


मुबारकां के लिए दून के चरणप्रीत ने किया अर्जुन कपूर, इलियाना को ट्रेंड
शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म मुबारकां में दून के चरणप्रीत ने अर्जुन कपूर और अभिनेत्री इलियाना को ट्रेनिंग दी है। चरणप्रीत ने दोनों को डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग कराई है। इससे पहले चरणप्रीत फिल्म सरबजीत के लिए एश्वर्या राय को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। जल्द ही चरणप्रीत अभिनीत फिलम हसीना पार्क भी रिलीज होने जा रही है। चरण ने इस फिल्म में सुपारी किलर डेविड परदेसी का रोल अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed