फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tigmanshu dhulia and hemant pandey vice president of uttarakhand film council.

तिग्मांशु धूलिया और हेमंत पांडेय बने उत्तराखंड फिल्म परिषद के उपाध्यक्ष

Sat, 27 Aug 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Aug 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
tigmanshu dhulia and hemant pandey vice president of uttarakhand film council.
तिग्मांशु धूलिया (बाएं) और हेमंत पांडेय

बॉलीवुड फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया और अभिनेता हेमंत पांडेय को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में परिषद के गठन से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। परिषद में नरेंद्र सिंह नेगी समेत कुमाऊंनी, गढ़वाली और आंचलिक सिनेमा से जुड़े 15 व्यक्ति सदस्य बनाए गए हैं। पर्यटन, संस्कृति, वित्त, उद्योग आदि विभागों के सचिवों को भी इसमें बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड फिल्म नीति 2015 के अंतर्गत गठित परिषद में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के अलावा पिथौरागढ़ के मथुरा दत्त भट्ट, लोक कलाकार हीरा सिंह राणा, मीना राणा, शिव पैन्यूली, हल्द्वानी के विक्की योगी, रुद्रप्रयाग के जय प्रकाश गायत्री, अल्मोड़ा के चंद्र दत्त तिवारी, देहरादून के एसपीएस नेगी, कुंवर राम सिंह नेगी, नैनीताल के सुदर्शन शाह, जौनसार के बाबू राम शर्मा, दिल्ली के महेश प्रकाश, देहरादून के सतीश शर्मा और मनीष शर्मा को सदस्य बनाया गया है। महानिदेशक सूचना परिषद के सदस्य सचिव होंगे।

विज्ञापन

स्थायी संस्था होगी फिल्म परिषद, मूल्यांकन समिति भी बनी

tigmanshu dhulia and hemant pandey vice president of uttarakhand film council.
सीएम की अध्यक्षता में परिषद के गठन में आदेश जारी किए गए। - फोटो : Self

परिषद के उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष होगा। फिल्म परिषद स्थायी संस्था होगी। अध्यक्ष समेत एक तिहाई सदस्यों के साथ कोरम पूरा माना जाएगा। राज्य के बाहर की फिल्मों को सहायता देने और मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन समिति का भी गठन किया गया है।

समिति का अध्यक्ष सुदर्शन जुयाल तथा सदस्य अजय सिंह और चंद्रवीर गायत्री को नामित किया है। इसके अलावा परिषद में प्रदीप भंडारी, प्रकाश रावल और रेखा धस्माना उनियाल तीन आमंत्रित सदस्य होंगे।

मूल्यांकन समिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों का कार्यकाल वैसे तो तीन साल है, लेकिन अगर किसी कारण से मुख्यमंत्री बदलते हैं तो इनका मनोनयन निरस्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed