{"_id":"c3f37de34aba71c15bd2a512fb08da4f","slug":"tiger-terror-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के बाद अब दून में बाघ की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के बाद अब दून में बाघ की दहशत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Feb 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार की धमक के बीच देहरादून में बाघ देखे जाने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के एक सुरक्षाकर्मी ने दावा किया है कि उन्होंने गढ़ी कैंट क्षेत्र में बीरपुर के जंगल में बाघ को देखा। वन विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
बीरपुर के जंगल में सड़क पर दिखा बाघ
पुरोहितवाला निवासी एसएस क्षेत्री वन अनुसंधान संस्थान में सुरक्षाकर्मी हैं। क्षेत्री ने अमर उजाला को बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे वह संस्थान से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बीरपुर के जंगल में अचानक एक बाघ सड़क पर दिखा। बाइक की लाइट पड़ते ही बाघ जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन
क्षेत्री का दावा है कि जो वन्यजीव उन्होंने देखा वह गुलदार नहीं बाघ था। उनका कहना है कि एक बार पहले भी वह क्षेत्र में बाघ देख चुके हैं। उप प्रभागीय वन अधिकारी गुलवीर सिंह का कहना है कि हाल में जौनसार क्षेत्र में बाघों के देखे जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
हालांकि, प्रदेश में अभी राजाजी, कार्बेट और लैंसडौन वन प्रभाग में ही बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई है। कहा कि दून में इससे पहले कभी बाघ की जानकारी नहीं मिली है। फिर भी मौके पर जाकर वन्यजीव के पैरों के निशान जुटाए जाएंगे। अगर यहां बाघ है तो यह बड़ी बात होगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की।