{"_id":"57ce950b4f1c1b7f2f317f37","slug":"tiger-killed-old-woman-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीतालः घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीतालः घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Sep 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल जिले के गौजानी में बाघ ने घास काट रही महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला एक अन्य महिला के साथ क्षेत्र की आमपोखरी रेंज में घास काट रही थी। उसी वक्त बाघ ने नंदी देवी (60) पर हमला कर दिया।
बाघ महिला को घसीट कर पास में गन्ने के खेत में ले गया। वहीं साथी महिला भाग खड़ी हुई और स्थानीय लोगों को सूचना दी। जब तक स्थानीय लोग वहां पहुंचे तब तक महिला के शरीर का अधिकतर भाग खा चुका था।
लोगों ने हो-हल्ला कर बाघ को भगा दिया। महिला की मौत होने से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि बाघ कई बार क्षेत्र में दिख चुका है। लेकिन सूचना देने के बावजूद वन विभाग की लापरवाही के कारण आज एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन