फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiger died after killing two people

दो लोगों को मारने के बाद बाघ ने तोड़ा दम

Fri, 17 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
 Tiger died after killing two people
- फोटो : amar ujala

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज की पश्चिमी चांदनी बीट के अंतर्गत चांदनी प्लाट नंबर 3 आरक्षित वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ससुर और बहू को बाघ ने निवाला बना लिया था। उसे काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर नैनीताल जू उपचार के लिए ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उसका कालाढूंगी रेंज के घटगढ़ वन चौकी में पोस्टमार्टम किया गया। उसका बिसरा जांच के लिए भेजने के साथ ही उसको वहीं जलाकर नष्ट कर दिया गया।  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज में बृहस्पतिवार को दाबका नदी में खनन कार्य करने वाले श्रमिक में से कुछ लोग लकड़ी बीनने गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उत्तरप्रदेश के कादराबाद थाना संभल भगवती पति रामदास को बाघ अचानक झाड़ी से निकलकर जंगल की ओर खींच ले गया था। उसे ढूंढने आए भगवती के चचिया ससुर लखपत पर भी हमला बोल बाघ उसे जंगल में घसीट ले गया था। वन विभाग ने काफी मशक्कत के बीच बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के बाद पिंजरे में कैद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हुई मौत

 Tiger died after killing two people
tiger - फोटो : amar ujala

कुछ देर चूनाखान टूरिज्म प्राथमिक उपचार के बाद बाघ को नैनीताल जू ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाघ का शव बृहस्पतिवार रात में तराई पश्चिमी के कालाढूंगी रेंज के घटगढ़ में रख दिया गया था, जहां उसका कालाढूंगी के डॉक्टर लीलेंद्र जोशी और बैलपड़ाव के डा. डीके आर्या ने पोस्टमार्टम किया। 

डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि पोस्टमार्टम के अनुसार रेस्क्यू करते समय जेसीबी पर कई बार हमला करने से उसके अधिकांश दांत टूट गए थे। अत्यधिक खून बहने और आपसी संघर्ष की वजह से दोनों पैरों में पुरानी चोट की वजह से इनफेक्शन फैल गया था।

इस कारण वह शिकार करने में असमर्थ था। उसकी उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है और वह 15-20 दिन से भूखा प्रतीत हो रहा था। बाघ का बिसरा व डीएनए के लिए खाल मय बाल का नमूना जांच के लिये भेजने के बाद उसे वन परिसर में ही जलाकर नष्ट कर दिया है। इस मौके पर एसडीओ बीएस शाही, रेंज अधिकारी शेखर चंद्र तिवाड़ी, वन्यजीव विशेषज्ञ एजी अंसारी, मोहन बधानी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed