फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiger Corridors will more protect by Indian wildlife institute

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और सुरक्षित बनाए जाएंगे बाघों के गलियारे

Mon, 24 Jul 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Mon, 24 Jul 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
tiger Corridors will more protect by Indian wildlife institute
tiger

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाघों के गलियारे और सुरक्षित बनाए जाएंगे। इन गलियारों से बाघ लंधौर सैंक्चुरी से नेपाल के आरक्षित क्षेत्रों में आते-जाते हैं। बाघों की संख्या बढ़ाने और इन्हें सुरक्षित वासस्थल देने के लिए ग्लोबल टाइगर फोरम (जीटीएफ), इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन आफ नेचर (आईयूसीएन) और भारतीय वन्य जीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) इस क्षेत्र में प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। इस संबध में पिछले हफ्ते लंदन में इन संस्थानों की बैठक हुई। इसमें प्रोजेक्ट पर अंतिम मोहर लगा दी गई है।

विज्ञापन


लंधौर से नेपाल तक फैले आरक्षित वन क्षेत्र में बाघों के गलियारे बने हैं। इनके बीच में अंतरराष्ट्रीय सीमा आती है। बाघ उत्तराखंड से नेपाल तक विचरण करते रहते हैं। इसके साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के हाल के सर्वे में एक खुलासा और हुआ है।
विज्ञापन


इसमें पता चला है कि बाघों ने अपने पुश्तैनी गलियारों को छोड़कर नए रास्ते बना लिए हैं। इस क्षेत्र में लगाए गए कैमरा ट्रैप में बाघों को पुराने गलियारों में नहीं देखा गया, वे नए इलाकों में पाए गए। नए क्षेत्रों में इनके शिकार का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह क्षेत्र वन्य जीव तस्करी के प्रति संवेदनशील माना जाता है। चीन से जुड़े वन्य जीव तस्करों के गिरोह इस इलाके में सक्रिय हैं। बाघों को सुरक्षित गलियारे और वास स्थल देने के लिए जीटीएफ , आईयूसीएन और डब्ल्यूआईआई यहां प्रोजेक्ट शुरू करेगा। प्रोजेक्ट के लिए जर्मनी फंड देगा।


उत्तराखंड के वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती ने बताया कि गत दिनों लंदन में बैठक हुई है। इस प्रोजेक्ट के सभी पहलुओं पर चर्चा कर ली गई है। प्रोजेक्ट शुरू होने पर लंधौर क्षेत्र में बाघों की संख्या और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed