फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiger Attack on Four Year old child in kotdwar

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ ने चार साल के मासूम पर किया हमला, बाल-बाल बची जान

Fri, 25 Oct 2019 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:54 AM IST
सार

  • कार्बेट से सटे यूपी के बिजनौर जिले के कादरगंज गांव का मामला 
  • गोशाला से घर जाते वक्त माता-पिता के बीच चल रहे चार साल के रौनक पर बाघ ने किया हमला 
     

विज्ञापन
Tiger Attack on Four Year old child in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के जंगल से सटे यूपी के बिजनौर जिले के कादरगंज गांव में बाघ ने चार साल के एक मासूम को झपटा मार दिया, जिससे बच्चे के कान पर जख्म हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान बच्चे के माता-पिता ने शोर मचा दिया, जिससे बाघ जंगल में भाग गया। परिजन बच्चे को लेकर कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चे के कान पर जख्म होने के कारण डाक्टरों ने उसे भर्ती कर दिया है।
विज्ञापन


यह घटना उस वक्त हुई, जब शाम को बच्चा अपने माता-पिता के साथ पैदल बीच में गोशाला से घर की ओर जा रहा था। घायल बच्चे के पिता विनोद सिंह नेगी ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह और उनकी पत्नी घर के पास गोशाला में गाय के लिए चारा डालकर लौट रहे थे। उनके बीच में चार साल का बेटा रौनक चल रहा था। वह आगे थे।

घर के पास गुड़हल के फूल की झाड़ी के पीछे से घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक बच्चे पर झपटा मार दिया। बच्चे के चिल्लाने पर उसकी तरफ टार्च चमकाई तो बच्चा जमीन पर गिरा हुआ था। उसके पास से बाघ को जाते देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।

टार्च की रोशनी से बाघ जंगल की ओर भाग गया। बताया कि वे प्राइवेट वाहन से बच्चे को लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डा. डीके त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे के कान पर गहरा जख्म है। उसे भर्ती कर दिया गया है। बाघ के हमले की खबर से पूरे इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed