फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ticket to rajnath singh relatives.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समधी को टिकट पर भड़के कार्यकर्ता

Thu, 19 Jan 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Jan 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
ticket to rajnath singh relatives.
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

भाजपा में टिकटों को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को धनोल्टी से सीटिंग विधायक महावीर रांगड़ का टिकट काटे जाने से नाराज समर्थकों ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकताओं ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समधी के जनाधार पर सवाल भी उठाया।

विज्ञापन


धनोल्टी से विधायक महावीर रांगड़ का टिकट कटने से नाराज क्षेत्र के लगभग दो सौ से अधिक समर्थक और कार्यकर्ता बुधवार सुबह रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल पहुंचे। यहां विधायक महावीर रांगड़ भी मौजूद थे। समर्थकों ने महावीर रांगड़ के समर्थन में नारेबाजी की।

विज्ञापन

कार्यालय की छत पर चढ़े कार्यकर्ता

ticket to rajnath singh relatives.
बीजेपी कार्यालय - फोटो : AmarUjala

इसके बाद समर्थक बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट और कार्यालय की छत पर चढ़ गए।

उनका कहना था कि पार्टी ने सीटिंग विधायक महावीर रांगड़ का टिकट काटकर ऐसे व्यक्ति (नारायण सिंह राणा) को प्रत्याशी बनाया है, जिनका क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है।

आरोप लगाया कि महज गृहमंत्री राजनाथ सिंह का समधी होने के कारण नारायण राणा को टिकट मिला है। चेतावनी दी कि अगर महावीर रांगड़ को टिकट नहीं दिया गया तो भाजपा प्रत्याशी की हार की जिम्मेदारी प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की होगी।

ticket to rajnath singh relatives.
बीजेपी

कैंट सीट से दावेदारी जता रहे जोगेंद्र पुंडीर भी समर्थकों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कैंट के लोग मौजूदा विधायक हरबंस कपूर की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।

वहां मौजूद प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने उनकी बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed