फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ticket Mandatory for open Gym in dehradun Gandhi park

देहरादून: ओपन जिम में कसरत करने के लिए अब लेना होगा टिकट, जल्द तय होंगी कीमत  

Sat, 14 Mar 2020 03:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Mar 2020 03:30 AM IST
सार

  • नगर निगम ने अराजक तत्वों द्वारा मशीनों को खराब करने पर उठाया कदम    

विज्ञापन
Ticket Mandatory for open Gym in dehradun Gandhi park
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के गांधी पार्क में बने प्रदेश के पहले टीएसआर ओपन जिम में कसरत के लिए लोगों को जेब ढीली करनी होगी। जिम में जल्द ही टिकट लगना शुरू हो जाएगा। टिकट की कीमत पांच या 10 रुपये हो सकती है। इस पर नगर निगम प्रशासन जल्द निर्णय लेगा। 

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने अराजक तत्वों द्वारा मशीनों को खराब करने को देखते हुए निर्णय लिया है। वहीं, ओपन जिम को जाल आदि के जरिए पैक किया जाएगा, जिसके बाद टिकट लेने वाले लोग ही ओपन जिम में कसरत कर सकेंगे।
विज्ञापन


मौजूदा समय की बात करें तो लोग मशीनों के जरिए सेहत बनाने के बजाए उससे खेलते हैं। पार्क में अराजक तत्व घुस रहे हैं। उनके द्वारा कई मशीनों को खराब कर दिया गया है। बता दें कि नगर निगम प्रशासन ने बीते 18 नवंबर को गांधी पार्क में ओपन जिम खोला था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका उद्घाटन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम पास का अड्डा बना जिम

जिम की देख-रेख कर रहे संदीप ने बताया कि करीब 70 से 80 फीसदी लोग यहां मशीनों का दुरुपयोग करते हैं। कहा कि लोग मशीनों को झूले की तरह इस्तेमाल करते हैं। कई लोग मोबाइल में लगे रहते हैं और मशीनों पर दो घंटे तक बैठे भी रहते हैं। किसी को ऐसा करने से मना करने पर वह झगड़ने को तैयार हो जाता है।

गांधी पार्क में बना ओपन जिम जनता के लिए है। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जिम सेहत बनाने के लिए है, खेलने के लिए नहीं। जिम के सामान गायब हो रहे हैं। लोग मशीन खराब कर दे रहे हैं। इसे देखते हुए जल्द टिकट व्यवस्था लागू की जाएगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed