फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tibet fest in dehradun.

भारत में तिब्बती फैला रहे दलाई लामा का संदेश

Thu, 08 Jan 2015 01:52 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Jan 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
tibet fest in dehradun.

जीवों पर दया करने का संदेश देते हुए तिब्बती लोग अब मांसाहार त्यागकर शाकाहारी बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


मांसाहार छोड़ने की सलाह
दूसरों को भी मांसाहार छोड़ने की सलाह दी जा रही है। तिब्बती कैलेंडर के मुताबिक तिब्बती अब हर माह की चार खास तारीखों को मांस नहीं खाते।

इन दिनों में मांसाहारी व्यंजन की दुकान भी बंद रखते हैं। इसके अलावा प्रमुख तिब्बती त्योहार ‘लोसर’ पर पहले जहां मांसाहार बनता था, वहां अब शाकाहारी खाना तैयार किया जाता है।

क्लेमेंटटटाउन तिब्बती सभा के कोषाध्यक्ष श्रींग डोलमा के मुताबिक अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का संदेश है कि तिब्बती लोगों को शाकाहारी बनना चाहिए। तिब्बत के मुकाबले भारत का मौसम गर्म है, यहां मांस खाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में जीवों की हत्या न की जाए। तिब्बती निर्वासित सरकार की ओर से दून में एक प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया गया है, जो लोगों को शाकाहार के लिए प्रेरित कर रहा है। हम लोग भी अपने लोगों से शाकाहारी बनने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों ने शाकाहार अपनाया भी है। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में जुटे पांच देशों में रह रहे तिब्बती लोगों के लिए केवल शाकाहारी भोजन ही तैयार किया जा रहा है।

श्रींग छयोदोन ने बताया कि माह की चार शुभ तारीखों को हम पूरी तरह शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं। मांस के व्यंजनों की दुकान बंद रखते हैं। संभव हो तो व्रत भी रखते हैं।


सालभर में पड़ने वाले लोसार और देवलोक मंदिर स्थापना दिवस पर भी अब मांसाहारी खाना नहीं बनता। तिब्बत से आए लोग ना सिर्फ भारत बल्कि दूसरे देशों में भी शाकाहार के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

माह की इन तारीखों में मांसाहार पर रोक
8 तारीख - तारा देवी की पूजा के लिए। इन्हें तिब्बती लोग डोलमा भी कहते हैं।
10 तारीख - गुरु पद्मा संभव के लिए।
15 तारीख - बुद्ध भगवान के  जन्मदिवस पर।
30 तारीख - अमावस्या पर विश्व शांति की पूजा के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed