फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thunderstorm and rain alert for 5th and 6th june in uttarakhand five districts

सावधान! फिर कहर बरपा सकता है मौसम, इन दो दिनों पांच जिलों में तेज आंधी का Alert

Mon, 04 Jun 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jun 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm and rain alert for 5th and 6th june in uttarakhand five districts

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए प्रदेश के पांच जिलों में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। वहीं सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादलों के बीच बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पांच व छह जून को प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बारिश भी होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट के हिसाब से राज्य आपाताकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत सभी जिलाधिकारियों से सावधानी, सुरक्षा और आवागमन में नियंत्रण के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thunderstorm and rain alert for 5th and 6th june in uttarakhand five districts

किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के तहत सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने, सभी मार्गों के बंद होने की स्थिति में तत्काल खुलवाने के लिए व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाने और चौकी को भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाईअलर्ट में रहने के निर्देश हैं। इसके अलावा खराब मौसम की आशंका के बीच हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बंद करने की हिदायत दी गई है।

आपदा की सूचना के लिए नंबर भी जारी
किसी भी आपदा के आने पर तुरंत सूचना देने के लिए सरकार ने नंबर भी जारी किए हैं। आपदा की स्थिति में 0135-2710334, 2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 9557444486, 8266055524, 8266055523 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान किसी भी अधिकारी के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ नहीं करने के निर्देश हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed