Uttarakhand News: चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर गिरी बिजली, ट्रैकिंग के लिए गए दो युवक झुलसे
चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर बिजली गिरने से दो युवक झुलस कर बेहोश हो गए। ऊखीमठ के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस दल मौके के लिए रवाना हो चुका है।
विस्तार
चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गए दो युवक बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को टिहरी जनपद के हिमांशु पुत्र बालेश्वर और सागर पुत्र जगदंबा प्रसाद, निवासी ग्राम चेनिया, जमुनाधार, घनसाली ट्रैकिंग के लिए तुंगनाथ पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें...Rudranath Temple: चतुर्थ केदार के कपाट खुले, अब छह माह यहीं करेंगे श्रद्धालु भगवान शिव के मुख के दर्शन
दोनों युवक देर शाम लगभग 7.20 बजे चंद्रशिला के समीप थे। इसी दौरान यहां मौसम खराब हो गया और बिजली गिर गई और दोनों झुलस कर होकर बेहोश हो गए। ऊखीमठ के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस दल मौके के लिए रवाना हो चुका है।