{"_id":"5b29dc854f1c1b684d8b75b7","slug":"throw-meat-and-threatened-letter-in-religious-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लालच देकर धार्मिक स्थल में फिकवाया मांस और धमकी भरा पत्र, वजह जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालच देकर धार्मिक स्थल में फिकवाया मांस और धमकी भरा पत्र, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 20 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Accused in police custody
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने लकड़ीपड़ाव स्थित धार्मिक स्थल में मांस फिकवाने और एक संप्रदाय विशेष को धमकी भरा पत्र लिखने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी डा. हरीश वर्मा ने बताया कि 27 जुलाई, 2016 की रात लकड़ी पड़ाव स्थित एक धार्मिक स्थल में संदिग्ध मांस रखने और एक संप्रदाय विशेष को धमकी भरा पत्र छोड़ने के मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
धमकी वाले पत्र के नीचे शुभम गुप्ता का नाम लिखा गया था। यहीं से छानबीन शुरू की गई। करीब दो साल लंबी चली जांच पड़ताल में धमकी भरे पत्र और मांस के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
अंकुर बंसल का चल रहा है अपनी पत्नी से विवाद
fight
कई संदिग्ध व्यक्तियों के हस्तलेख मिलान किए गए। इसमें नौशाद पुत्र शहजादा निवासी आमपड़ाव निकट प्रजापति मंदिर कोटद्वार पकड़ में आया।
उससे हुई पूछताछ में इस पूरे घटनाक्रम के पीछे अंकुर बंसल पुत्र स्व. रमेश बंसल निवासी पटेल नगर कोटद्वार का नाम सामने आया। दोनों को सोमवार शाम को एसएसआई राकेंद्र कठैत की अगुवाई में कांस्टेबल रवींद्र प्रसाद और मधूसूदन ने उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी डा. हरीश वर्मा और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि अंकुर बंसल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उसने अपने ससुराल वालों को फंसाने और साले शुभम गुप्ता से बदला लेने के लिए यह योजना बनाई थी। इसमें उसने नौशाद को लालच देकर धार्मिक स्थल में मांस और धमकी भरा पत्र रखवाया था। पत्र नौशाद से लिखवाया गया था, जिसकी पुष्टि पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हस्तलेख विशेषज्ञों से करवाई गई।