फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three Youths tried to Sexual Assault with girl in marriage

रुड़की: शादी में गई युवती को तीन युवकों ने कार में खींचा, बचाने पहुंची बहन को भी बुरी तरह पीटा

Mon, 08 Oct 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Oct 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Three Youths tried to Sexual Assault with girl in marriage

रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गई एक युवती के साथ कार सवार तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर युवकों ने उसे जबरन कार में अपहरण कर ले जाने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


चीखें सुनकर लोगों को आता देख आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। युवती ने मंगलौर कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती पांच अक्तूबर की रात अपने परिवार के साथ पास में ही एक शादी समारोह में गई थी।
विज्ञापन


वहां लक्सर क्षेत्र के तीन युवक भी कार से पहुंचे थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने जबरन कार में बैठाकर अपहरण का भी प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की बहन के साथ भी मारपीट की

शोर सुनकर उसकी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवकों ने उसकी बहन के साथ भी मारपीट की। इस बीच अन्य लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख तीनों युवक कार समेत भाग निकले।

युवती ने जो जेवर पहने थे वह भी गुम हो गए। युवती ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। साथ ही तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed