फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three youths arrested for hacking Doon International School's app

Dehradun News: दून इंटरनेशनल स्कूल की एप हैक करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested for hacking Doon International School's app
Iएसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के बरेली में की कार्रवाई, मोबाइल फोन और पासबुक बरामद
विज्ञापन

I

Iस्कूल पैड नाम की एप का इंटरफेस तैयार कर असली प्लेटफॉर्म को किया था हैकI
Iदून इंटरनेशनल स्कूल की एप हैक करने के आरोप में एसटीएफ ने शनिवार को बरेली के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने स्कूल पैड नाम की एप का इंटरफेस तैयार कर असली प्लेटफॉर्म को हैक कर लोगों को व्हाट्सएप के जरिये मैसेज भेजे थे। अभिभावकों से रोबोटिक्स लैब के शुल्क के रूप में 4990 रुपये मांगे गए थे। आरोपियों के खिलाफ देशभर में साइबर अपराध की कई शिकायतें दर्ज हैं।I

Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि दून इंटरनेशनल के सिटी, रीवर साइड और मोहाली कैंपस के अभिभावकों को पिछले दिनों रोबोटिक्स लैब के शुल्क जमा करने संबंधी मैसेज मिले थे। यह स्कूल की एप स्कूल पैड की ओर से व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा रहे थे। एकाएक सकते में आए अभिभावकों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो मामले की सच्चाई सामने आई। पता चला कि उनकी एप हैक हो गई है। इस एप के माध्यम से स्कूल के छात्रों की फीस जमा की जाती है। ऐसे में यह बड़ी साइबर ठगी को अंजाम देने के लिए किया गया था। मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पता चला कि बहुत से अभिभावकों ने फीस जमा भी कर दी थी। इस बीच खातों की जानकारी और मोबाइल नंबर आदि की जांच के बाद बरेली के कुछ युवकों का इसमें हाथ होने की जानकारी मिली। पुख्ता जानकारियों के आधार पर एसटीएफ ने शनिवार को बरेली के रिठौरा क्षेत्र के गांव मुल्लापुर निवासी मोहम्मद रिजवान, आकाशपुरम निवासी सुदामा दिवाकर और गुलाबनगर निवासी मोहम्मद फराज को गिरफ्तार कर लिया गया। ठगी की रकम मुल्लापुर के रहने वाले मोहम्मद रिजवान के खाते में गई थी। एसटीएफ ने आई4सी के माध्यम से पता किया तो इनके खिलाफ देश के कई राज्यों में साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और बैंक पासबुक आदि बरामद हुए हैं। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed